फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UDAN SCHEME: IndiGo aircraft 'test landing' in Itanagar, PM Modi to inaugurate new airport

UDAN SCHEME: इंडिगो विमान की ईटानगर में ‘टेस्ट लैंडिंग’, पीएम मोदी करेंगे नए हवाई अड्डे का उद्घाटन

Tue, 18 Oct 2022 03:30 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 18 Oct 2022 03:30 PM IST
सार

UDAN SCHEME: सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी 28 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। बता दें कि केंद्र सरकार की उड़ान स्कीम के तहत अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही ऐतिहासिक हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
UDAN SCHEME: IndiGo aircraft 'test landing' in Itanagar, PM Modi to inaugurate new airport
इंडिगो विमान की टेस्ट लैंडिंग - फोटो : ANI

विस्तार

एक अघोषित कदम के तहत किफायती विमान सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो ने अपने विमान को नवनिर्मित डोनी पोलो हवाई अड्डे पर सफलतापूर्वक उतारने का प्रशिक्षण किया। हवाई अड्डा अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में स्थित है।

विज्ञापन

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी 28 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। बता दें कि केंद्र सरकार की उड़ान स्कीम के तहत हवाई यात्रा को प्रोत्साहन देने की कवायद के तहत अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। यह कदम पर्यटन को बढ़ावा देगा और अरुणाचल की सुरक्षा को भी मजबूत करेगा क्योंकि पूर्वोत्तर राज्य तीन देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।  

विज्ञापन

चीन के साथ इसकी 1,160 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा लगी है, इसके अलावे भूटान और म्यांमार से भी कुछ सौ किलोमीटर की सीमा लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान, UDAN) योजना के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने 27 अप्रैल 2017 को पहली उड़ान सेवा शुरू की थी। इस योजना का उद्देश्य हवाई सेवा के माध्यम से छोटे और मध्यम शहरों को बड़े शहरों से जोड़ना है।


ईटानगर में हवाई अड्डे का अरुणाचल प्रदेश के लिए एक नई शुरुआत है। यह राज्य पर्यटन स्थलों से समृद्ध है। हवाई सेवा शुरू होने के बाद अब यहां बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू पर्यटक आ सकेंगे। ईटानगर का निकटतम हवाई अड्डा असम में उत्तरी लखीमपुर है और यह लगभग 57 किलोमीटर दूर है। राज्य की राजधानी जाने वाले पर्यटकों को उत्तरी लखीमपुर हवाई अड्डे से यात्रा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed