फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Uber driver assaults woman, her son for boarding wrong cab in Bellandur, detained

Bengaluru: गलत कैब में बैठने पर ड्राइवर ने महिला से की बदतमीजी; मामला दर्ज, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Thu, 10 Aug 2023 05:34 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 10 Aug 2023 05:34 PM IST
सार

Bengaluru: बेंगलूरू के व्हाइटफील्ड डिवीजन के पुलिस उपायुक्त एस गिरीश ने कहा, "कल, बेलंदूर पुलिस स्टेशन में एक घटना हुई है, जिसमें एक महिला ने अपने बेटे के साथ उबर वाहन बुक किया था, गलती से जिस वाहन में उन्हें बैठना था उसमें ना बैठकर वह दूसरे वाहन में बैठ गई, जिसके कारण कार के चालक और इस महिला के बीच कार के अंदर कुछ बहस हुई।

विज्ञापन
Uber driver assaults woman, her son for boarding wrong cab in Bellandur, detained
घटना की सीसीटीवी फुटेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेंगलूरू में बुधवार को एक महिला और उसके बेटे पर हमला करने के लिए उबर कैब चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह घटना तब सामने आई जब अजय अग्रवाल नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर शहर के भोगनहल्ली में उबर कैब चालक के हाथों अपनी पत्नी और बेटे के साथ हुई भयावह घटना का खुलासा किया। अजय ने दावा किया कि उबर कैब चालक ने गलती से गलत कैब में सवार होने के लिए उनकी पत्नी और बेटे के साथ मारपीट की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, अजय ने कहा कि उनकी पत्नी और बेटे को गेट के बाहर मौजूद साथी निवासियों ने बचाया।

विज्ञापन

व्हाइटफील्ड डिवीजन के पुलिस उपायुक्त एस गिरीश ने दी जानकारी

बेंगलूरू के व्हाइटफील्ड डिवीजन के पुलिस उपायुक्त एस गिरीश ने कहा, "कल, बेलंदूर पुलिस स्टेशन में एक घटना हुई है, जिसमें एक महिला ने अपने बेटे के साथ उबर वाहन बुक किया था, गलती से जिस वाहन में उन्हें बैठना था उसमें ना बैठकर वह दूसरे वाहन में बैठ गई, जिसके कारण कार के चालक और इस महिला के बीच कार के अंदर कुछ बहस हुई। बाद में, जब वह कार से उतरने वाली थी, तो ड्राइवर ने गलती से या जानबूझकर कार को आगे बढ़ा दिया ताकि महिला के लिए कार से उतरना मुश्किल हो जाए। लेकिन किसी तरह कार से उतरने के बाद उसने दरवाजा पीटा जिसकी वजह से ड्राइवर चिढ़ गया, उसने कार रोकी और वापस आया और फिर से महिला से बहस की और उसे धक्का दे दिया। बाद में यह महिला अपने बेटे के साथ बेलंदूर पुलिस स्टेशन पहुंची शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। हमने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसकी कार भी जब्त कर ली गई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed