{"_id":"611e2ff08ebc3e79b36f9a3c","slug":"uae-bans-indigo-flight-till-august-24-after-many-passengers-did-not-undergo-the-mandatory-rt-pcr-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndiGo: UAE ने इंडिगो की उड़ानों पर एक हफ्ते के लिए लगाई रोक, RT-PCR टेस्ट से जुड़े नियम का उल्लंघन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IndiGo: UAE ने इंडिगो की उड़ानों पर एक हफ्ते के लिए लगाई रोक, RT-PCR टेस्ट से जुड़े नियम का उल्लंघन
Thu, 19 Aug 2021 03:48 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 19 Aug 2021 03:48 PM IST
सार
संयुक्त अरब अमीरात ने बिना आरटी-पीसीआर टेस्ट वाले यात्रियों के साथ उड़ान भरने पर इंडिगो की उड़ानों पर एक हफ्ते के लिए रोक लगा दी है।
विज्ञापन
indigo flights cancelled
- फोटो : twitter.com/IndiGo6E
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने एक हफ्ते के लिए इंडिगो की उड़ानों पर रोक लगा दी है। यूएई ने 24 अगस्त तक के लिए इंडिगो की उड़ानों का संचालन सस्पेंड किया है। यह निलंबन मंगलवार से प्रभावी हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडिगो बिना आरटी-पीसीआर (RT-PCR) टेस्ट वाले यात्रियों के साथ उड़ान भर रहा था। इसलिए संयुक्त अरब अमीरात ने उस पर एक हफ्ते के लिए रोक लगाई।
विज्ञापन
प्रस्थान से 48 घंटे पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य
यूएई ने स्थायी निवासियों को देश में प्रवेश करने की अनुमति देने वाले प्रतिबंधों में ढील दी है, लेकिन यात्रियों को प्रस्थान से 48 घंटे पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट और उड़ान से कुछ घंटे पहले हवाई अड्डे पर एक और रैपिड-पीसीआर टेस्ट से गुजरना पड़ता है। रैपिड पीसीआर टेस्ट के निर्देश पांच अगस्त से लागू हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूएई के अधिकारियों से अनुमोदन पत्र भी आवश्यक
इसके अतिरिक्त यात्रियों को यात्रा के लिए यूएई के अधिकारियों से अनुमोदन पत्र की भी आवश्यकता होती है। हवाई अड्डे पर एयरलाइन चेक-इन कर्मचारियों को यात्रियों को अनुमति देने से पहले परीक्षण रिपोर्ट की जांच करने की आवश्यकता होती है। इसके बाद यूएई पहुंचने पर भी दस्तावेजों की जांच की जाती है।
यात्री नाराज
फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। एयरलाइन ने कहा है कि, 'हमने अपने सभी यात्रियों को सूचित कर दिया है और एक बार परिचालन फिर से शुरू करने के बाद रिफंड या अन्य उड़ानों में आवास के साथ उनका सपोर्ट करेंगे।'
जुलाई में 50 लाख से ज्यादा लोगों ने की हवाई यात्रा
मालूम हो कि जून के मुकाबले जुलाई माह में देशभर में 61 फीसदी अधिक यानी 50.07 लाख घरेलू यात्रियों ने हवाई यात्रा की। यह संख्या जून में 31.13 लाख थी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया कि मई में 21.15 लाख लोगों ने और 57.25 लाख लोगों ने अप्रैल के दौरान हवाई यात्रा की थी।
सबसे ज्यादा इंडिगो के माध्यम से की यात्रा
इंडिगो के माध्यम से जुलाई में 29.32 लाख यानी 58.6 फीसदी यात्रियों ने हवाई यात्रा की और स्पाइसजेट के माध्यम से 4.56 लाख लोगों ने यात्रा की, जो बाजार का 9.1 फीसदी है। एयर इंडिया से 6.7 लाख यात्रियों ने, गो फर्स्ट (पूर्व में गो एयर) से 3.42 लाख यात्रियों ने, विस्तारा से 4.07 लाख यात्रियों ने और एयर एशिया इंडिया से 1.65 लाख घरेलू यात्रियों ने सफर किया।