फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Twitter calls Gilgit-Baltistan an Indian territory, blocks accounts of Pakistani officials

Twitter: ट्विटर ने गिलगित-बाल्टिस्तान को बताया भारतीय क्षेत्र, पाकिस्तानी अधिकारियों के खाते किए ब्लॉक

Mon, 10 Jul 2023 05:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 10 Jul 2023 05:33 PM IST
सार

Twitter: ट्विटर ने गिलगित-बाल्टिस्तान को बताया भारतीय क्षेत्र, पाकिस्तानी अधिकारियों के खाते किए ब्लॉक

विज्ञापन
Twitter calls Gilgit-Baltistan an Indian territory, blocks accounts of Pakistani officials
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एलन मस्क की अगुआई वाली माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। दरअसर सोशल मीडिया कंपनी ने गिलगित व बाल्टिस्तान भारतीय नक्शे में दिखाया है। इसके साथ ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने इस क्षेत्र के पाकिस्ताना सरकार के अधिकारियों के खातों को भी ब्लॉक कर दिया है। हालांकि, इस मामले में पाकिस्तान सरकार की ओर से दावा किया गया है कि यह समस्या महज कुछ लोगों के फोन पर ही आ रही है।

विज्ञापन

 Image

नहीं खुल रहे पाकिस्तान सरकार के अधिकारियों के ट्विटर हैंडल

बताया जा रहा है कि रविवार से जब इलाके के ट्विटर यूजर ट्वीट कर रहे हैं तो उनकी लोकेशन पाकिस्तान की बजाय भारतीय क्षेत्र जम्मू कश्मीर बतायी जा रही है। इस दौरान पाकिस्तान सरकार से जुड़े खाते भी नहीं खुल रहे थे। यूजर्स की ओर से पाकिस्तानी सरकार से जुड़े खातों तक पहुंच बनाने की कोशिश करने पर उन्हें जवाब मिल रहा था, "कानूनी मांग के तहत भारत में अकाउंट पर रोक है।" बता दें कि भारत में मार्च 2023 में पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल्स को बैन कर दिया गया है। कई यूजर्स ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed