फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   TV Fridge Oven and all electrical appliances on QR code

QR Code: टीवी, फ्रिज, ओवन और बिजली से चलने वाले सभी उपकरणों की जानकारी क्यूआर कोड पर, सरकार ने दी इजाजत

Sun, 17 Jul 2022 06:04 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 17 Jul 2022 06:04 AM IST
सार

अब क्यूआर कोड की मदद से इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की अनिवार्य घोषणाओं को घोषित करने की अनुमति मिल गई। नए नियमों को लेकर अधिसूचना  जारी हो गई है।  
 

विज्ञापन
TV Fridge Oven and all electrical appliances on QR code
QR Code - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी, फ्रिज, ओवन और बिजली से चलने वाले सभी उपकरणों से जुड़ी जानकारियां उत्पाद पर एक स्कैन की मदद से उपलब्ध होंगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने कानूनी माप विज्ञान( पैकज में रखी वस्तुएं सामानों) के नियम 2011 में बदलाव कर दिए हैं। इसमें क्यूआर कोड में ही समस्त जानकारी होगी। फिलहाल इसे एक साल के लिए किया गया। 

विज्ञापन


इससे जहां उपभोक्ता को उत्पाद के निर्माण से उसके उपयोग सीमा की समाप्ति से लेकर उसके सभी महत्वपूर्ण अवयवों की जानकारी मिल सकेगी। वहीं निर्माता और पैकर के लिए भी आसानी होगी, वह एक साथ सभी जानकारियां दे सकेंगे।
विज्ञापन


इसके पीछे मंत्रालय का मकसद इलेक्ट्रॉनिक उद्योगों के लिए अनुपालन के बोझ को कम करना है। इस संदर्भ में शनिवार को मंत्रालय ने अधिसूचना को लेकर बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अब क्यूआर कोड की मदद से इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की अनिवार्य घोषणाओं को घोषित करने की अनुमति मिल गई। नए नियमों को लेकर अधिसूचना  जारी हो गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उपभोक्ता मामलों के विभाग ने लीगल मेट्रोलॉजी(पैकज में रखी वस्तुओं) के लिए दूसरा संशोधन किया है। इसमें  नियम 2022  के तहत एक साल तक के लिए यह छूट दी गई है।

इन बदलावों से उद्योग क्यूआर कोड की मदद से विस्तृत जानकारी को डिजिटल रुप में दे सकेगा। इसमें महत्वपूर्ण जानकारियों को  पैकेज में लेबल पर प्रभावी ढंग से घोषित करने की अनुमति होगी। अन्य वर्णनात्मक जानकारी क्यूआर कोड के माध्यम से उपभोक्ता को दी जा सकती है।

इन बदलावों का मकसद क्यूआर कोड की मदद से अनिवार्य घोषणाओं के लिए अधिक से अधिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके वस्तु विशेष का निर्माता और उसकी पैकिंग करने वाला या फिर आयातक की संपूर्ण जानकारी  जैसे उसका पता, सामान्य नाम, वस्तु की प्रकृति, आकार प्रकार सरीखी जानकारी एक स्कैन की मदद से हासिल कर सकेगा।  इसमें केवल टेलीफोन नंबर और ई-मेल को इससे अलग रखा गया है, या छोड़कर समस्त जानकारी एक स्कैन पर क्यूआर कोड में उपलब्ध होगी।


वैसे पहले भी इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों समेत सभी पूर्व पैक्ड वस्तुओं की पैकिंग पर लीगल मेट्रोलॉजी( पैकेज्ड कमोडिटी) नियम 2011 में भी वस्तुओं से जुड़ी सभी अनिवार्य घोषणा को घोषित करना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed