फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Trump's Net Worth Hits 6.5 Billion dollar Becomes One Of World's Richest People

Donald Trump: दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हुए डोनाल्ड ट्रंप, इतने अरब डॉलर पहुंची कुल संपत्ति

Tue, 26 Mar 2024 09:47 AM IST
मिथिलेश नौटियाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 26 Mar 2024 09:47 AM IST
सार

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति में चार अरब डॉलर से अधिक वृद्धि हुई है। वह इस बार दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन
Trump's Net Worth Hits 6.5 Billion dollar Becomes One Of World's Richest People
डोनाल्ड ट्रंप(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। ट्रंप की कुल संपत्ति में चार अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही ट्रंप ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर 500 सबसे अमीर लोगों की श्रेणी में शामिल हो गए।

विज्ञापन


बड़े पैमाने पर रियल एस्टेट संपत्तियां 
डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष एरिक ट्रंप ने कहा है कि हमारे पास एक बड़ी कंपनी है और हम अविश्वसनीय रूप से सम्मानित महसूस कर रहे हैं। 77 साल के ट्रंप की संपत्ति पहले 3.1 बिलियन के शिखर पर थी। इसमेंं बड़े पैमाने पर रियल एस्टेट संपत्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन


इनकी बराबरी पर पहुंचे ट्रंप
ब्लूमबर्ग द्वारा साल 2015 से ट्रम्प की कुल संपत्ति का आंकलन किया जा रहा है। हालिया रिपोर्ट में ट्रंप की संपत्ति जो रिकेट्स, गॉर्डन गेटी और टोनी जेम्स के बराबर हो गई है। यह आंकड़ा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की प्रमुख रियल एस्टेट होल्डिंग्स से जुड़ी सार्वजनिक फाइलिंग और स्टाफ रिपोर्टिंग पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुश्किल में पड़ने वाले थे ट्रंप
सोमवार को डोनाल्ड ट्रम्प का व्यापारिक साम्राज्य खतरे में पड़ने वाला था। इसके बजाय, यह दिन उनके लिए सबसे बड़ा दिन बन गया। दरअसल एक घोखाधड़ी के मुकदमे में ट्रंप को 500 मिलियन डॉलर से अधिक का बॉन्ड भरना था। इसके बाद उनकी अपील पर कोर्ट ने इस राशि को 175 मिलियन डॉलर कर दिया था। ठीक उसी समय उनकी सोशल मीडिया कंपनी ट्रम्प मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप ने डिजिटल वर्ल्ड एक्विजिशन कॉर्प के साथ 29 महीने से लंबित विलय प्रक्रिया को पूरा कर लिया। इसका फायदा यह हुआ कि अरबों डॉलर के शेयर अब आधिकारिक तौर पर ट्रम्प के हैं। उनकी संपत्ति में कुल मिलाकर चार बिलियन डॉलर से ज्यादा वृद्धि हो गई। इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed