फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Trouble May Rise During Rakhi– No Waiting Tickets Available; Trains Regret Status

Rail: राखी पर बढ़ सकती है परेशानी, नहीं मिल रही वेटिंग टिकट; ट्रेनें हुई रिग्रेट, अब स्पेशल का इंतजार

Wed, 06 Aug 2025 01:30 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:30 PM IST
सार

Rail: राखी का त्योहार नौ अगस्त यानी शनिवार को है। रविवार की छुट्टी होने के चलते इस बार राखी पर लोगों का अप डाउन ज्यादा रहेगा। लोग गुरुवार या शुक्रवार की छुट्टी लेकर अपने घरों की ओर रवाना होंगे। गुरुवार शाम और शुक्रवार को रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न शहरों की तरफ जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा मारामारी रहेगी। लोगों को अब किस बात का इंतजार है, आइए जानें।

विज्ञापन
Trouble May Rise During Rakhi– No Waiting Tickets Available; Trains Regret Status
भारत के इस अनोखे रेलवे स्टेशन के नाम में हैं 28 अक्षर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है...भाई के हाथों पर राखी बांधने का सपना सजाए बहनों की आंखों में चमक है, पर सफर की राह में टिकट की दीवार खड़ी है। दिल्ली समेत अन्य राज्यों की राजधानी से चलने वाली ट्रेन में लंबी वेटिंग और नौ रूम की स्थिति से आ गई है। त्योहार के पहले ही अधिकांश रेग्युलर ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच फुल हो चुके है।  

विज्ञापन


दरअसल, राखी का त्योहार नौ अगस्त यानी शनिवार को है। रविवार की छुट्टी होने के चलते इस बार राखी पर लोगों का अप डाउन ज्यादा रहेगा। लोग गुरुवार या शुक्रवार की छुट्टी लेकर अपने घरों की ओर रवाना होंगे। गुरुवार शाम और शुक्रवार को रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न शहरों की तरफ जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा मारामारी रहेगी। राजधानी दिल्ली से विभिन्न राज्यों की तरफ जाने वाली ट्रेन में सात और आठ अगस्त को किसी भी ट्रेन में वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यात्रियों को अब तत्काल टिकट और स्पेशल ट्रेनों से उम्मीद है। आठ अगस्त की ट्रेन में तत्काल टिकट के लिए सात अगस्त को बुकिंग शुरू होगी। जो यात्री अब तक अपनी सीट बुक नहीं करा पाए, उन्हें तत्काल सेवा से कंफर्म टिकट मिलने की उम्मीद है। जबकि कई यात्री स्पेशल ट्रेन शुरु होने का भी इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन


रेलवे के बदले नियम के कारण भी लोग है परेशान

हाल ही में भारतीय रेलवे के बदले हुए नियमों के चलते कोई भी यात्री वेटिंग टिकट पर यात्रा नहीं कर सकेगा। रेलवे ने स्लीपर में उपलब्ध सीटों का 40 और एसी में 60 प्रतिशत वेटिंग लिस्ट के टिकट जारी करने का नियम बनाया है। इस नियम के चलते यात्रियों को ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल पा रहा है। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत राजधानी दिल्ली से उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बिहार के पटना, महाराष्ट्र के पुणे-मुबई, मध्यप्रदेश के इंदौर-भोपाल, छत्तीसगढ़ के रायपुर, राजस्थान के जयपुर और दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को हो रही है। क्योंकि इन राज्यों की ओर जाने वाली अधिकांश रेगुलर ट्रेन फुल हो चुकी है। कुछ ट्रेनों में रिग्रेट  की स्थिति आ गई है। ऐसी स्थिति दिल्ली से जाने में नहीं है,बल्कि वापसी के दौरान भी हो दिखाई देर ही है। हालांकि लंबी दूरी वाली कुछ प्रीमियम और महंगे किराए वाली ट्रेनों में टिकट इक्के दुक्के ही मिल रहे हैं, लेकिन डायनेमिक फेर लगने के चलते इनका किराया ज्यादा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यात्रियों को त्योहार स्पेशल का इंतजार

रेलवे के विभिन्न जोन हर साल रक्षाबंधन पर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करते है। इसी तरह उत्तर रेलवे भी राजधानी दिल्ली से विभिन्न शहरों के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा करते आया है। रेलवे इसकी जानकारी यात्रियों को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों देता है। ताकि घोषणा होते ही यात्री इन स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट ले सके। लेकिन अब तक उत्तर रेलवे की तरफ से कोई भी स्पेशल ट्रेन की घोषणा नहीं की गई है। उत्तर रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि रक्षाबंधन पर बढ़ती यात्रियों की डिमांड को देखते हुए रूट प्लानिंग की जा रही है। जल्द ही यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा।


दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। इन्हीं क्षेत्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना पर काम चल रहा है। रेलवे का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों के अलावा रेगुलर गाड़ियों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की भी प्लानिंग की जा रही है। इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो पहले बुकिंग नहीं करवा पाए है या जिनका टिकट वेटिंग में है। रक्षाबंधन बड़ा त्यौहार है। बड़ी संख्या में महिलाएं इस दिन ट्रेनों में अकेले यात्रा करती हैं, इसलिए हमारी कोशिश है कि उन्हें पूरी सुरक्षा व सहयोग मिले। इसलिए स्टेशनों और ट्रेनों में मेरी सहेली टीम विशेष रूप से मौजूद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed