फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Travellers warned of delays as UK passport staff go on strike

Britain: ब्रिटेन में यात्रियों को यात्रा में विलंब के लिए चेताया गया, पासपोर्ट कर्मचारी गए हड़ताल पर

Fri, 23 Dec 2022 05:53 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 23 Dec 2022 05:53 PM IST
सार

Britain: ब्रिटेन में 1,000 से अधिक कर्मचारी हीथ्रो, गैटविक, बर्मिंघम, कार्डिफ, मैनचेस्टर और ग्लासगो के हवाई अड्डों के साथ साथ ईस्ट ससेक्स के न्यूहैवेन बंदरगाह से बाहर निकल गए जिससे वहां पासपोर्ट नियंत्रण डेस्क प्रभावित हुई।

विज्ञापन
Travellers warned of delays as UK passport staff go on strike
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

ब्रिटेन के हवाई अड्डों पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को लंबे विलंब को लेकर चेताया गया है, क्योंकि पासपोर्ट की जांच करने वाले सीमा बल (बॉर्डर फोर्स) के कर्मचारियों ने वेतन और काम के हालात में बेहतरी को लेकर हड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन


1,000 से अधिक कर्मचारी हीथ्रो, गैटविक, बर्मिंघम, कार्डिफ, मैनचेस्टर और ग्लासगो के हवाई अड्डों के साथ साथ ईस्ट ससेक्स के न्यूहैवेन बंदरगाह से बाहर निकल गए जिससे वहां पासपोर्ट नियंत्रण डेस्क प्रभावित हुई।
विज्ञापन


हड़ताल सोमवार तक जारी रहेगी और इसके बाद 28 दिसंबर से 31 दिसंबर को फिर से हड़ताल की जाएगी। हड़ताली कर्मचारियों की जगह सैन्यकर्मियों और कार्यकर्ताओं की मदद ली जा रही है और बॉर्डर फोर्स के लिए जिम्मेदार ब्रिटेन का गृह विभाग अन्य विभागों से अधिकारियों को मदद के लिए भेज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान इन हवाईअड्डों पर 10,000 से अधिक उड़ानें उतरेंगी और शुक्रवार को आने वाले लगभग 250,000 यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच रॉयल मेल डाक के कर्मचारी भी शुक्रवार से हड़ताल पर जाएंगे। यह इस माह में पांचवी बार हड़ताल होगी।

ऐसा अनुमान है कि शनिवार को हड़ताल के जारी रहने से रॉयल मेल को करीब 110 करोड़ जीबीपी (ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग) का नुकसान होगा। लंदन और इंग्लैंड के दक्षिण पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग कर्मचारी भी बृहस्पतिवार से शुरू अपनी हड़ताल को जारी रखेंगे।

आरएमटी यूनियन की अगुवाई में रेल कर्मचारी शनिवार से हड़ताल पर जाएंगे जो 27 दिसंबर की शाम तक जारी रहेगा। इससे भी कुछ सेवाओं पर असर पड़ेगा। इस हड़ताल से प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजरवेटिव पार्टी की सरकार पर दबाव बढ़ गया है जिसने लोक सेवा क्षेत्र के कर्मियों की वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग को मानने से इनकार कर दिया है।


कोविड-19 और यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के मद्देनजर नवंबर में मंहगाई दर 10.7 प्रतिशत बनी रही जिससे खाने-पीने की चीजें और ऊर्जा की कीमतें बढ़ी हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा की हजारों नर्सें इस महीने दूसरी बार मंगलवार को 24 घंटे की हड़ताल में शामिल हुईं। एंबुलेंस ड्राइवर, पैरामेडिक्स और डिस्पैचर ने भी इस सप्ताह की शुरुआत में हड़ताल की और 28 दिसंबर को उनकी फिर से हड़ताल पर जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed