फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex, Stock Market Today News in Hindi: Trading in NIFTY stops for 45 minutes due to lower circuit

Sensex Today: क्यों 12 साल बाद शेयर बाजार में आया ऐसा दिन, 45 मिनट के लिए रोकनी पड़ी ट्रेडिंग?

Fri, 13 Mar 2020 10:47 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 13 Mar 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Sensex, Stock Market Today News in Hindi: Trading in NIFTY stops for 45 minutes due to lower circuit
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

कोरोनावायरस की वजह से लगातार दूसरे दिन भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को सेंसेक्स में लोअर सर्किट लग गया था। जिसकी वजह से निफ्टी में ट्रेडिंग को कारोबारी सत्र के दौरान 45 मिनट के लिए रोका गया था। हालांकि अब बाजार एक बार फिर खुल गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2,225.18 अंक यानी 6.79 फीसदी की ढलान के साथ 30,552.96 के स्तर पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 699.55 अंक यानी 7.29 फीसदी की गिरावट के साथ 8,890.60 के निचले स्तर पर खुला। बता दें कि शेयर बाजार में जब 10 फीसदी या उससे अधिक की गिरावट आती है, तो उसमें लोअर सर्किट लग जाता है और ट्रेडिंग कुछ देर के लिए रोक दी जाती है। बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में भारत समेत दुनिया के 7 देशों के बाजारों में लोअर सर्किट लगा। इनमें अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जमर्नी, इटली और रूस शामिल है।

यह भी पढ़ें: बाजार की हालत में थोड़ा सुधार, सेंसेक्स में 737 अंक की गिरावट, निफ्टी 9,400 से भी नीचे


क्यों रोकी जाती है ट्रेडिंग?
दलाल स्ट्रीट में निवेशकों के निवेश को सुरक्षित रखने के लिए ट्रेडिंग पर रोक लगाई गई है। इससे निवेशकों के नुकसान के संकट को ज्यादा गहरा होने से बचाया जाता है। जब ट्रेडिंग रोकी गई तब सेंसेक्स 3090.62 अंक लुढ़क कर 29,687.52 अंक पर था। वहीं निफ्टी की बात करें तो यह 966.10 की गिरावट के साथ 8,624.05 अंक पर था।

12 साल में पहली बार बंद हुआ बाजार
भारी गिरावट के चलते शेयर बाजार को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा है। ऐसा 12 सालों में पहली बार हुआ है।

डाउ जोंस में ट्रेडिंग 15 मिनट के लिए बंद
आज हालात इतने बदतर हो गए कि अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोंस में ट्रेडिंग 15 मिनट के लिए रोक देनी पड़ी। यानी अमेरिकी शेयर बाजार में 15 मिनट के लिए किसी भी तरह का कारोबार नहीं हुआ। बाद में स्थिति सामान्य होने पर एक बार फिर कारोबार की शुरुआत हुई और अंत में डाउ जोंस 10 फीसदी यानी 2,352.60 अंक लुढ़क कर 21,200.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ। ये साल 1987 के बाद का सबसे खराब प्रदर्शन है। एसएंडपी और नैस्डैक भी करीब 10 फीसदी टूटे। 

74.39 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 17 पैसे की गिरावट के बाद 74.39 के स्तर पर खुला। जबकि गुरुवार को बाजार में मचे हड़कंप के बीच रुपया 56 पैसे गिरकर 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था। कोरोनावायरस की वजह से डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 74.22 पैसे पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed