फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Trade deficit reduced to 20.58 billion dollars due to decrease in imports

Export-Import: आयात घटने से व्यापार घाटा कम होकर 20.58 अरब डॉलर, निर्यात में 2.83 फीसदी की गिरावट

Sat, 16 Dec 2023 06:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 16 Dec 2023 06:07 AM IST
सार

आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के आठ महीनों (अप्रैल-नवंबर) में निर्यात 6.51 फीसदी घटकर 278.8 अरब डॉलर रह गया। आयात भी 8.67 फीसदी की कमी के साथ 445.15 अरब डॉलर रहा। इस दौरान व्यापार घाटा भी 189.21 अरब डॉलर से कम होकर 166.35 अरब डॉलर रह गया।

विज्ञापन
Trade deficit reduced to 20.58 billion dollars due to decrease in imports
घाटा - फोटो : सक

विस्तार

देश का निर्यात नवंबर, 2023 में सालाना आधार पर 2.83 फीसदी घटकर 33.90 अरब डॉलर रह गया। आयात भी 4.33 फीसदी की गिरावट के साथ 54.48 अरब डॉलर रह गया। आयात घटने से देश का व्यापार घाटा कम होकर 20.58 अरब डॉलर रह गया। अक्तूबर में निर्यात 6.21 फीसदी बढ़ा था। वाणिज्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में देश से 34.89 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था, जबकि आयात 56.95 अरब डॉलर रहा था। आंकड़ों के मुताबिक, सेवाओं का निर्यात नवंबर में बढ़कर 28.69 अरब डॉलर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 26.93 अरब डॉलर रहा था। सोने का आयात भी पिछले माह 6.24 फीसदी बढ़कर 3.44 अरब डॉलर पहुंच गया। कच्चा तेल आयात 8.47 फीसदी घटा है।

विज्ञापन

आठ माह में कम हुआ व्यापार घाटा
आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के आठ महीनों (अप्रैल-नवंबर) में निर्यात 6.51 फीसदी घटकर 278.8 अरब डॉलर रह गया। आयात भी 8.67 फीसदी की कमी के साथ 445.15 अरब डॉलर रहा। इस दौरान व्यापार घाटा भी 189.21 अरब डॉलर से कम होकर 166.35 अरब डॉलर रह गया। सोने का आयात 21 फीसदी बढ़कर 32.93 अरब डॉलर पहुंचा। इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का आयात भी बढ़ा है। कच्चे तेल के आयात घटकर 113.65 अरब डॉलर रह गया।

विज्ञापन

25 फीसदी घट गया वनस्पति तेल आयात
देश का वनस्पति तेल आयात तेल सत्र 2023-24 के पहले महीने नवंबर में 25 फीसदी घटकर 11.60 लाख टन रहा। एक साल पहले समान अवधि में यह 15.45 लाख टन था। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया आंकड़ों के मुताबिक, कुल वनस्पति तेल आयात में खाद्य तेल की 11.48 लाख टन और गैर-खाद्य तेल की 12,498 टन हिस्सेदारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • रिफाइंड वनस्पति तेलों का आयात 15.41 फीसदी घटकर 1.71 लाख टन रहा।
  • कच्चे सूरजमुखी तेल का आयात भी घटकर 1.28 लाख टन रहा।
  • देश में एक दिसंबर तक खाद्य तेल भंडार 29.60 लाख टन था, जो अक्तूबर से 1.79 लाख टन कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed