फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tourism Minister Prahlad Patel Says, No plans to approach GST Council for reducing GST on all hotel rooms to 12 per cent

होटल के कमरों पर GST को लेकर सरकार ने दूर की आशंका, संसद में दी सफाई

Tue, 02 Feb 2021 06:15 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 02 Feb 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Tourism Minister Prahlad Patel Says, No plans to approach GST Council for reducing GST on all hotel rooms to 12 per cent
जीएसटी - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मंगलवार को राज्यसभा में होटलों के सभी कमरों पर लगने वाली जीएसटी को लेकर संसद में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि होटलों के कमरों पर जीएसटी को घटाकर 12 फीसदी करने के लिए जीएसटी परिषद से अनुरोध करने की कोई योजना नहीं बनाई गई है।

विज्ञापन


पटेल ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि मंत्रालय इस बात से अवगत है कि होटलों समेत पर्यटन की अनेक सेवाओं पर लगने वाले कर से दूसरे देशों के मुकाबले देश के पर्यटन क्षेत्र की प्रतिस्पर्धा पर सीधा असर पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस समय पर्यटन मंत्रालय की होटलों के सभी तरह के कमरों पर जीएसटी घटाकर 12 फीसदी करने का अनुरोध करने की कोई योजना नहीं है। जीएसटी परिषद कारोबार के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करने वाले कारकों पर विचार करने के बाद तथा अर्थव्यवस्था के चतुर्दिक विकास के लिए जरूरी राजस्व अर्जित करने के लिए करों की दर पर फैसला करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल ने सदन को यह भी सूचित किया कि पर्यटन मंत्रालय ने जीएसटी के विषय को समय-समय पर वित्त मंत्रालय के साथ उठाया है और इस क्षेत्र के लिए जीएसटी के चरणों में कुछ बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed