फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   top 10 most powerful passports in the world Japan Singapore rank first know the status of india

Most Powerful Passports: जापान-सिंगापुर के पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली, जानें भारत समेत दुनिया के अन्य देशों की क्या है स्थिति

Wed, 12 Jan 2022 03:30 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 12 Jan 2022 03:30 PM IST
सार

दुनिया में किस देश का पासपोर्ट सबसे ज्यादा शक्तिशाली है, इसे पेश करने वाली साल 2022 में पासपोर्ट्स की रैंकिंग सामने आ गई है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 83वें स्थान पर है, जो अक्तूबर 2021 से सात स्थान ऊपर है। भारत के पास अब बिना पूर्व वीजा के 60 देशों तक पहुंच हासिल है। 
 

विज्ञापन
top 10 most powerful passports in the world Japan Singapore rank first know the status of india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

दुनिया में किस देश का पासपोर्ट सबसे ज्यादा शक्तिशाली है और दुनिया के किस देश के पासपोर्ट को सबसे कमजोर, इसे पेश करने वाली साल 2022 में पासपोर्ट्स की रैंकिंग सामने आ गई है। पासपोर्ट स्वतंत्रता को लेकर इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) द्वारा प्रदान किए गए विशेष आंकड़ों के आधार पर हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने रैकिंग जारी की है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 83वें स्थान पर है, जो अक्तूबर 2021 से सात स्थान ऊपर है। भारत के पास अब बिना पूर्व वीजा के 60 देशों तक पहुंच हासिल है। 

विज्ञापन


जापान और सिंगापुर सबसे ऊपर
इस सूची में जापान और सिंगापुर दोनों ने सूची में फिर से पहला स्थान हासिल किया। इन देशों के पासपोर्ट धारक 192 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। इसके बाद जर्मनी और दक्षिण कोरिया के पासपोर्ट एक बार फिर दूसरे स्थान पर काबिज हैं। इन देशों के पासपोर्ट धारक बिना पूर्व वीजा के 190 देशों की यात्रा कर सकते हैं। जबकि फिनलैंड, इटली, लक्जमबर्ग और स्पेन संयुक्त रूप से सूची की तीसरी रैंक साझा करते हैं। इन देशों के नागरिक बिना वीजा के 189 देशों की यात्रा कर सकते हैं। बिना पूर्व वीजा के 188 देशों तक पहुंच के साथ, फ्रांस और नीदरलैंड ऑस्ट्रिया और डेनमार्क में चौथे नंबर पर शामिल होने के लिए एक स्थान ऊपर चढ़ गए। 
विज्ञापन


अमेरिका-ब्रिटेन जैसे देश इस स्थान पर 
आयरलैंड और पुर्तगाल पांचवे नंबर पर हैं, जो बिना किसी पूर्व वीजा के 187 देशों की यात्रा कर सकते हैं। वहीं बेल्जियम, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूके और यूएस कुछ छह देश सूची में छठी रैंक पर हैं। इन देशों के नागरिक बिना किसी पूर्व वीजा के 186 देशों की यात्रा कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया और कनाडा समेत चेक गणराज्य, ग्रीस और माल्टा एक पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर हैं। इन पांच देशों के लोग बिना पूर्व वीजा के 185 देशों की यात्रा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौवें और दसवें पायदान पर ये देश  
हंगरी दो पायदान चढकर और पोलैंड तीन पायदान चढ़कर इस बार की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गया है। इन दोनों देशों के लोग बिना पूर्व वीजा के 184 देशों में प्रवेश कर सकते हैं। लिथुआनिया और स्लोवाकिया के पासपोर्ट नौवे स्थान पर है और यहां के नागरिकों को बिना पूर्व वीजा के 182 देशों की यात्रा करने का अधिकार है। एस्टोनिया, लातविया और स्लोवाकिया ने शक्तिशाली पासपोर्ट देशों की सूची में दसवीं रैंकिंग साझा की। इन देशों के पासपोर्ट धारक 181 देशों की बिना वीजा यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed