{"_id":"62975518e32ab058df05fa3e","slug":"top-10-billionaires-gautam-adani-net-worth-below-100-bn-usd-mukesh-ambani-weath-rise-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gautam Adani Loss: 100 अरब डॉलर के नीचे पहुंची नेटवर्थ, मुकेश अंबानी ने एक बार फिर लगाई लंबी छलांग","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gautam Adani Loss: 100 अरब डॉलर के नीचे पहुंची नेटवर्थ, मुकेश अंबानी ने एक बार फिर लगाई लंबी छलांग
Wed, 01 Jun 2022 05:31 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 01 Jun 2022 05:31 PM IST
सार
भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी की नेटवर्थ में 3.69 अरब डॉलर (करीब 28 हजार करोड़ रुपये) की कमी आई है। इसके चलते लंबे समय बाद उनकी नेटवर्थ 100 अरब डॉलर के नीचे पहुंच गई है और इसके साथ ही अदाणी सातवें स्थान से खिसककर आठवें पायदान पर आ गए हैं।
विज्ञापन
गौतम अडानी- मुकेश अंबानी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में रोजना बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर लंबे समय तक नुकसान झेलने के बाद टेस्ला सीईओ एलन मस्क अब जोरदार फायदे में चल रहे हैं और शीर्ष पायदान पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी को बीते कुछ दिनों से घाटा उठाना पड़ रहा है और वह लगातार सूची में नीचे खिसकते जा रहे हैं। ताजा आंकड़ों को देखें तो अदाणी की नेटवर्थ कम होकर 100 अरब डॉलर के नीचे पहुंच गई है।
विज्ञापन
टॉप-10 में आठवें नंबर पर खिसके
बुधवार को दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की संपत्ति पर नजर डालें तो टॉप-10 में शामिल एक भारतीय उद्योगपति को जोरदार नुकसान हुआ है, जबकि दूसरे उद्योगपति को जबरदस्त फायदा हुआ है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी की। पहले बात करते हैं अदाणी के बारे में तो बीते 24 घंटों में इन्हें 3.69 अरब डॉलर (करीब 28 हजार करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। इस घाटे के चलते लंबे समय बाद उनकी नेटवर्थ 100 अरब डॉलर के नीचे पहुंच गई है और इसके साथ ही अदाणी सातवें स्थान से खिसककर आठवें पायदान पर आ गए हैं। फिलहाल, गौतम अदाणी की नेटवर्थ कम होकर 98.1 अरब डॉलर रह गई है।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी का दबदबा बढ़ा
एक ओर जहां गौतम अदाणी का कद कमजोर पड़ रहा है, तो टॉप-10 अरबपतियों में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लंबी छलांग लगाई है और दसवें नंबर से नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। खबर लिखे जाने तक अंबानी को 2.09 अरब डॉलर (16 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा) का फायदा हुआ है। इसके साथ ही मुकेश अंबानी की नेटवर्थ बढ़कर 96 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। यहां बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अंबानी को लगातार घाटा उठाना पड़ रहा था, लेकिन अब उनकी संपत्ति में तेजी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
दोनों के बीच रह गया इतना अंतर
गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी की संपत्ति में महज दो अरब डॉलर का फासला रह गया है। यहां बता दें कि दोनों भारतीय उद्योगपतियों में दौलत की रेस लंबे समय से जारी है, लेकिन साल 2022 की शुरुआत से गौतम अदाणी ने एलन मस्क समेत दुनिया के दूसरे सबसे अमीर लोगों से ज्यादा कमाई की और लगातार टॉप-10 में अपना स्थान ऊपर की ओर बनाते चले गए। बीते दिनों की बात करें तो गौतम अदाणी काफी समय तक दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स बने रहे थे, लेकिन इसके बाद जब गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ तो वह अब तक जारी है।
एलन मस्क पहले नंबर पर काबिज
दूसरे अमीरों की बात करें तो एलन मस्क दौलत के मामले में एक नंबर पर बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 224 अरब डॉलर है। वहीं दूसरे नंबर पर 144 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ जेफ बेजोस बने हुए हैं। तीसरे नंबर पर भी बर्नार्ड अर्नाल्ट अपना दबदबा बनाए हुए हैं, उनकी नेटवर्थ 123 अरब डॉलर है। 123 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स चौथे, तो 114 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे पांचवे पायदान पर बने हुए हैं। लैरी पेज 103 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर हैं। वहीं गौतम अदाणी को पछाड़कर सग्रेई ब्रिन 99.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 95.9 अरब डॉलर के साथ स्टीव बाल्मर दसवें स्थान पर काबिज हैं।