फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tomato Price Rise in Country Prices reached Rs 100 per kg, know when will you get relief

Tomato Price: महंगाई की मार के बीच टमाटर हुआ लाल, कीमतें 100 रुपये किलो तक पहुंची; जानें वजह और कब मिलेगी राहत

Mon, 26 Jun 2023 09:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 26 Jun 2023 09:20 PM IST
सार

Tomato Price: बिपरजॉय तूफान के कारण हुई बारिश से  एक तरफ महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में टमाटर की फसल प्रभावित हुई तो दूसरी ओर बिहार और पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी के कारण भी टमाटर की फसल का नुकसान हुआ है। इसके परिणामस्वरूप देश के कई राज्यों की मंडियों में टमाटर की आवक कम हो गई, जिससे कीमतें रातों-रात आसमान छू गईं।

विज्ञापन
Tomato Price Rise in Country Prices reached Rs 100 per kg, know when will you get relief
सब्जी मंडी में पहुंचा टमाटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

सब्जी मंडी में टमाटर का भाव इन दिनों लोगों को रुला रहा है। देश के कई हिस्सों में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम के पार हो गई है। यहां तक कि थोक मंडियों में इसके भाव 60 रुपये से 80 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। बाजार के जानकारों के अनुसार बीते एक हफ्तों के दौरान ही बाजार में टमाटर की कीमतें दोगुना और कहीं-कहीं उससे भी ज्यादा हो गईं हैं। गाजियाबाद की थोक सब्जी मंडी से टमाटर खरीद कर खुदरा बाजार में बेचने वाले सचिन बताते हैं कि पिछले हफ्ते जो टमाटर बाजार में अपनी क्वालिटी के हिसाब से 30 से 40 रुपये के भाव पर बिक रहा था उसकी कीमतें अब 70 से 90 और कहीं-कहीं सौ रुपये किलो तक पहुंच गईं हैं। 

विज्ञापन

देश के कई राज्यों में बीते कुछ समय से टमाटर की कीमतें आसमान पर

टमाटर की कीमतों का आसमान छूता भाव सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के बाजार में नहीं है, उत्तर प्रदेश के अलावे महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में भी बीते कुछ हफ्तों के दौरान टमाटर की कीमतो में बेहिसाब बढ़ोतरी हुई है। बाजार के जानकारों का कहना है कि महज एक महीने पहले तक उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में टमाटर दो रुपये प्रति किलोग्राम से आठ रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रहा था। पर जैसे की मानसून की पहली बारिश की खबरें आईं सबसे पहले टमाटर की कीमतों में ही बढ़ोतरी होनी शुरू हो गईं। कुछ मीडिया मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि बीते एक से दो महीने के दौरान टमाटर की कीमतों में 1900% तक का इजाफा हुआ है।  

विज्ञापन

60 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा टमाटर

फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में टमाटर अपनी क्वालिटी के हिसाब से 60 रुपये प्रति किलोग्राम से 100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रहा है। मध्यप्रदेश में भी टमाटर की कीमतें 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गईं हैं। यहां तक की टमाटर का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने वाले राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी इसकी कीमतें आसमान छू रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं बारिश तो कहीं गर्मी से प्रभावित हुई मंडियों में टमाटर की आवक

जानकार मानते हैं कि बिपरजॉय तूफान के कारण हुई बारिश से एक तरफ महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में टमाटर की फसल प्रभावित हुई है तो दूसरी ओर बिहार और पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी के कारण भी टमाटर की फसल का नुकसान हुआ है। इसके परिणामस्वरूप देश के कई राज्यों की मंडियों में टमाटर की आवक कम हो गई, जिससे कीमतें रातों-रात आसमान छू गईं। दूसरी ओर मॉनसून की बारिश शुरू होने से भी टमाटर की फसल प्रभावित हुई। टमाटर ही नहीं मंडियों में अन्य हरी सब्जियों की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि कुछ राज्यों में अगले एक दो महीनों जब टमाटर व अन्य सब्बियों की नई खेप की आवक बढ़ेंगी कीमतों में राहत मिलगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed