फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tomato and mango prices hikes across India as heatwave scorches crop all details here in hindi

Mango-Tomato Price Hike: आम आदमी के लिए 'आम' बना खास, टमाटर खरीदने से कतरा रहे लोग, जानें कहां पहुंचे दाम

Sat, 28 May 2022 01:54 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 28 May 2022 01:54 PM IST
सार

आम के दाम इस तेजी से बढ़े हैं कि ये आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। इसके अलावा टमाटर भी सुर्ख लाल आंखें दिखा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जहां मार्केट में टमाटर का दाम 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, आम का दाम 100 रुपये के पार चला गया है।  

विज्ञापन
Tomato and mango prices hikes across India as heatwave scorches crop all details here in hindi
टमाटर-आम के दाम आसमान पर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम को फलों का राजा ऐसे ही नहीं कहा जाता, वर्तमान हालात को देखें तो आम आदमी के लिए यह फल अब खास बन गया है। गर्मी में लोग आम का लुत्फ उठाने का इंतजार करते हैं। ताजा हाल की बात करें तो आम के दाम इस तेजी से बढ़े हैं कि ये आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। इसके अलावा टमाटर भी सुर्ख लाल आंखें दिखा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जहां सब्जी मार्केट में टमाटर का दाम 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, आम का दाम 100 रुपये के पार चला गया है।  

विज्ञापन


गर्मी और लू का बुरा असर
गर्मी और लू के थपेड़ों ने सब्जियों में खासकर टमाटर और फलों के राजा आम की कीमतें इतनी बढ़ा दी हैं कि ये सब्जी और फल आम आदमी की पहुंच से दूर हो गए हैं। टमाटर की जरूरत हर घर के किचेन में होती है और आम तो फलों का राजा है, जिसे हर कोई पसंद करता है। इस साल महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को टमाटर की लाली और मीठे आम की खुशबू और स्वाद ने खुद से दूर रहने को मजबूर कर दिया है। रिपोर्ट में यह भी संभावना जताई गई है कि इस साल आम के दाम में कमी आने की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन


यूपी में 80% पैदावार प्रभावित
रिपोर्ट में बताया गया है गर्मी का आम के उत्पादन पर बुरा असर हुआ है। हालात ये हैं कि देश में आम के सबसे बड़े उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में 80 फीसदी पैदावार प्रभावित हुई है। संभावना जताई गई है कि इस साल आम का उत्पादन दो दशक में सबसे कम रहेगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश हर साल 4.5 करोड़ टन आम का उत्पादन करता है, लेकिन इस साल अब तक 80 फीसदी के करीब उत्पादन घट गया है। जिससे इसके दाम आसमान पर पहुंच चुके हैं। देश के कुल आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश की 23.47 फीसदी हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्पादन में कमी ने बढ़ाए भाव
उत्पादन में आई ये बड़ी गिरावट ही सबसे बड़ा कारण है कि देश के तमाम राज्यों में आम की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच चुकी है। मैंगो ग्रोअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट एस इन्सराम अली की मानें तो गर्मी और लू की वजह से आम की बौर पर बुरा असर हुआ। उन्होंने कहा कि आम के लिए 27 डिग्री सेंटीग्रेड का तापमान सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन, इस बार तापमान काफी ज्यादा दर्ज किया गया। इसके चलते पैदावार में गिरावट से जहां किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं इसका भाव बढ़ने से आम लोग आम का स्वाद चखने से भी दूर होते जा रहे हैं। 

फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं
टमाटर के दाम पर महंगाई के बारे में बताते हुए वेजिटेबल ग्रोअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेजिडेंट श्रीराम गढवे ने कहा कि टमाटर की कीमतों में हाल फिलहाल कमी आने की भी उम्मीद कम ही है। इसके दाम जुलाई में कम होने की संभापना बन रही है, जब नई फसल आएगी। उन्होंने कहा कि मौसम के कारण फसल बर्बाद हुई है और सप्लाई पर असर पड़ा है। इसके चलते देश में टमाटर की कीमत चिंता का सबब बन गई है। 


सप्लाई बाधित होना भी कारण
टमाटर एक आम सब्जी है जो कि हर रोज आम आदमी की रसोई में इस्तेमाल होती है। इसके दाम में बेतहाशा वृद्धि केंद्र सरकार के लिए भी परेशानी की वजह है, जो कि लगातार बढ़ती खाद्य महंगाई को काबू में करने के लिए प्रयास कर रही है। यहां बता दें कि अप्रैल में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 17 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचते हुए 8.83 फीसदी हो गई है। ऐसे में कहना गलत न होगा कि टमाटर के लाल रंग से आम जनता ही नहीं, बल्कि सरकार के लिए भी समस्या खड़ी कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed