फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   TN CM orders DA and bonus hike for temple employees

MK Stalin: मंदिरों में कार्यरत कर्मियों को तमिलनाडु सीएम का तोहफा, महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ा

Tue, 10 Jan 2023 06:54 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 10 Jan 2023 06:54 PM IST
सार

MK Stalin: मुख्यमंत्री ने पूर्णकालिक अंशकालिक और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों सहित मंदिर कर्मियों की सभी श्रेणियों के लिए पोंगल त्योहार बोनस को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने का भी आदेश दिया।

विज्ञापन
TN CM orders DA and bonus hike for temple employees
m k stalin - फोटो : facebook/DDNewsLive

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के तहत मंदिरों में कार्यरत स्थायी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक जनवरी, 2023 से महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 38 प्रतिशत किया जाएगा, जिससे करीब 10,000 कर्मचारियों को लाभ होगा। इस वृद्धि से सात करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक खर्च आएगा। यह एचआर और सीई के तहत मंदिरों में कार्यरत स्थायी कर्मचारियों पर लागू होता है, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये और उससे अधिक है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पूर्णकालिक अंशकालिक और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों सहित मंदिर कर्मियों की सभी श्रेणियों के लिए पोंगल त्योहार बोनस को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने का भी आदेश दिया। इससे इस साल 1.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। हाल ही में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए 4 प्रतिशत बढ़ाकर 34 प्रतिशत से 38 प्रतिशत कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed