फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   TIME's Lists: Akash Ambani included in the list of TIME100 NEXT leaders, achievements told

TIME List: आकाश अंबानी TIME100 NEXT लीडर्स की लिस्ट में शामिल, उपलब्धियों के बारे में बताया गया

Thu, 29 Sep 2022 05:05 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 29 Sep 2022 05:05 PM IST
सार

TIME List: आकाश अंबानी को टाइम मैगजीन की दुनिया के उभरते सितारों की TIME100 NEXT लिस्ट में शामिल किया गया है। 30 वर्षीय आकाश अंबानी इस लिस्ट में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं। इस लिस्ट में उन्हें बतौर लीडर शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
TIME's Lists: Akash Ambani included in the list of TIME100 NEXT leaders, achievements told
आकाश मुकेश अंबानी - फोटो : Social Media

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी को टाइम मैगजीन की दुनिया के उभरते सितारों की TIME100 NEXT लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में दुनिया के उन 100 उभरते लीडर्स को शामिल किया गया है जो जो व्यापार, मनोरंजन, खेल, राजनीति, स्वास्थ्य, विज्ञान और समाजसेवा जैसे क्षेत्र में स्वयं के पारिस्थितिकीय तंत्र के माध्यम से दुनिया के भविष्य को आकार दे रहे हैं। 

विज्ञापन

30 वर्षीय आकाश अंबानी इस लिस्ट में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं। इस लिस्ट में उन्हें बतौर लीडर शामिल किया गया है। बता दें कि इस वर्ष जून महीने में आकाश अंबानी की नियुक्ति जियो टेलीकॉम के अध्यक्ष के रूप में की गई है। यह दुनिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास करीब 42.6 करोड़ (426 मिलियन) उपभोक्ता हैं। 

विज्ञापन


टाइम ने उनके बारे में लिखा है कि आकाश भारत के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने के वंशज हैं और उसे हमेशा व्यापार में वृद्धि की उम्मीद की गई है। उनकी कड़ी मेहनत के कारण ही उन्हें बीते जून महीने में 426 मिलियन से अधिक ग्राहकों वाली भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी Jio के अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उन्हें महज 22 वर्ष की उम्र में कंपनी के बोर्ड में शामिल कर लिया गया था।  उसके बाद उन्होंने गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों से कई अरब डॉलर का निवेश पाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। माना जा रहा है कि अगर वह जियो के बिजनेस को अच्छी तरह संभालते हैं तो कंपनी की उनके अपने पारिवारिक समूह के कारोबार में बड़ी हिस्सेदारी होगी।


आकाश अंबानी  ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में  स्नातक हैं। उन्होंने 2014 में स्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके बाद जल्द ही वे रिलायंस इंडस्ट्रीज में शामिल हो गए। बाद में उन्हें निदेशक, स्ट्रेटेजी और रिलायंस जियो की कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed