फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Threshold for criminal offences under GST law may be raised

GST: अपराध की श्रेणी से बाहर आ सकते हैं कुछ मामले, अभी पांच करोड़ से ज्यादा के मामले में चलता है केस

Thu, 29 Sep 2022 05:35 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 29 Sep 2022 05:35 AM IST
सार

एक अधिकारी ने कहा कि हम करदाताओं के लिए अभियोजन को और अधिक सरल और अनुकूल बनाने के लिए जीएसटी अधिनियम के तहत प्रावधान बनाने पर काम कर रहे हैं। वित्त मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि जो भी अभी का सीमा स्तर है, उस पर फिर से विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Threshold for criminal offences under GST law may be raised
जीएसटी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार जीएसटी में पंजीकृत कारोबारियों को राहत दे सकती है। इसके लिए कुछ अपराधों को खत्म करने और कुछ अपराधों पर कम शुल्क लगाने की योजना है। वर्तमान में उन अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चलता है, जहां वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) की चोरी या इनपुट टैक्स क्रेडिट का दुरुपयोग पांच करोड़ रुपये से अधिक होता है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि हम करदाताओं के लिए अभियोजन को और अधिक सरल और अनुकूल बनाने के लिए जीएसटी अधिनियम के तहत प्रावधान बनाने पर काम कर रहे हैं। वित्त मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि जो भी अभी का सीमा स्तर है, उस पर फिर से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


कम से कम 10 हजार शुल्क
उन्होंने कहा कि जीएसटी के तहत अपराधों के लिए कंपाउंडिंग शुल्क को भी कम किया जाएगा, ताकि करदाताओं को मुकदमेबाजी में जाने से बचाया जाए। अपराधों की कंपाउंडिंग के लिए देय रकम टैक्स की रकम का 50 फीसदी या 10 हजार रुपये होगी। इसमें जो कम होगा, वही लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • अधिकतम रकम 150 फीसदी या 30 हजार रुपये में से जो ज्यादा होगी, उसे लागू किया जाएगा। इन सभी बदलावों को जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में रखा जाएगा।


1.45 लाख करोड़ रुपये हो सकता है संग्रह
इस महीने में जीएसटी संग्रह 1.45 लाख करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। इस साल मार्च से अगस्त तक हर महीने 1.40 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा संग्रह रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक आर्थिक गतिविधियां ठीक-ठाक रही हैं। एक साल पहले इसी महीने में 1.17 लाख करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह था।

  • 2022-23 में औसत मासिक कलेक्शन 1.55 लाख करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। अब तक सबसे ज्यादा 1.68 लाख करोड़ रुपये इस साल अप्रैल में आया था। उसके बाद से हर महीने यह संग्रह घटता ही गया। इस महीने का जीएसटी आंकड़ा एक अक्तूबर को सरकार जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed