{"_id":"65ac832666d6a043780a4056","slug":"three-directors-sail-nmdc-suspended-action-taken-against-26-others-code-of-conduct-was-violated-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suspension: इस्पात मंत्रालय ने सेल और एनएमडीसी के तीन निदेशकों को किया निलंबित, 26 अन्य पर कार्रवाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Suspension: इस्पात मंत्रालय ने सेल और एनएमडीसी के तीन निदेशकों को किया निलंबित, 26 अन्य पर कार्रवाई
Sun, 21 Jan 2024 08:06 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 21 Jan 2024 08:06 AM IST
सार
सेल ने बीएसई को बृहस्पतिवार को बताया कि उसने अपने आचार संहिता के उल्लंघन के चलते यह कार्रवाई की है। सेल ने बताया कि उसने अपने निदेशक (वाणिज्यिक) वीएस चक्रवर्ती और निदेशक (वित्त) एके तुल्सीआनी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
sail
- फोटो : social media
विस्तार
इस्पात मंत्रालय ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के दो निदेशकों और राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के निदेशक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही सेल के 26 अन्य अधिकारियों को भी निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई कदाचार के चलते की गई है।
विज्ञापन
सेल ने बीएसई को बृहस्पतिवार को बताया कि उसने अपने आचार संहिता के उल्लंघन के चलते यह कार्रवाई की है। सेल ने बताया कि उसने अपने निदेशक (वाणिज्यिक) वीएस चक्रवर्ती और निदेशक (वित्त) एके तुल्सीआनी को निलंबित कर दिया है। ये दोनों बोर्ड स्तर के अधिकारी हैं। 26 अन्य अधिकारियों को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
इनमें ईडी (वित्त एवं अकाउंट) एसके शर्मा, ईडी (वाणिज्यिक) विनोद गुप्ता, ईडी (सेल एवं आईटीडी) अतुल माथुर और ईडी (मार्केटिंग सर्विसेज) आरएम सुरेश भी शामिल हैं। सेल ने बताया कि यह मामला लोकपाल के निर्देशानुसार की जा रही कुछ जांचों से संबंधित है।
विज्ञापन
इस मसले पर सेल अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि कंपनी का कारोबार सामान्य रूप से चल रहा है और इससे कंपनी के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सेल इस्पात बनाने वाली देश की सबसे बड़े कंपनी है, जबकि एनएमडीसी बसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक इकाई है।