फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   this is world costliest pink diamond termed as Leonardo da Vinci

यह है विश्व का सबसे महंगा गुलाबी हीरा, इसलिए है 'लियोनार्डो दा विंची'

Wed, 14 Nov 2018 11:50 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
this is world costliest pink diamond termed as  Leonardo da Vinci

विश्व का सबसे महंगा गुलाबी हीरा खरीदने के लिए आपको अरबपति होना पड़ेगा। लियोनार्डो दा विंची के नाम से मश्हूर हुए इस हीरे को मंगलवार को जिनेवा में नीलाम किया गया। 19 कैरट का एक बेहद दुर्लभ पिंक डायमंड पांच करोड़ डॉलर में बिका। नीलामी घर क्रिस्टीज ने यह जानकारी दी है। इसी के साथ अनूठे किस्म के पत्थर की प्रति कैरट कीमत का यह नया रिकॉर्ड बन गया है। 

विज्ञापन


इस शख्स ने खरीदा

एक वक्त में ओपनहाइमर परिवार की मिल्कियत रही पिंक लेगेसी (डायमंड) को स्विच स्वॉच सूमह के हिस्से अमेरिकी लक्जरी ब्रांड हैरी विंस्टन ने अपने नाम कर लिया है। ओपनहाइमर परिवार ने दशकों तक डी बीयर्स हीरा खनन कंपनी चलाई थी।
विज्ञापन


यूरोप में क्रिस्टीज के प्रमुख फ्रांकोइज कुरियल ने कहा, “प्रति कैरट 26 लाख डॉलर। किसी पिंक डायमंड की प्रति कैरट कीमत का यह विश्व रिकॉर्ड है। यह पत्थर मेरे लिए हीरों का लियोनार्डो दा विंची है। इस हीरे के खरीदारों ने फौरन इसका नामकरण 'विंस्टन पिंक लेगेसी' कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिस्टीज के आभूषण के लिये अंतरराष्ट्रीय प्रमुख राहुल कड़किया ने पिंक लेगेसी को विश्व के बेहतरीन हीरों में से एक बताया है। इससे पहले नवंबर 2017 में 15 कैरेट का 'पिंक प्रॉमिस' हीरा 237.25 करोड़ रुपये (3.25 करोड़ डॉलर) में नीलाम हुआ था। उसे भी क्रिस्टीज ने ही बेचा था।


वह पिंक लेगेसी की नीलामी से पहले गुलाबी हीरे के लिए सबसे बड़ी बोली थी। पिंक लेगेसी 'विविड' ग्रेड वाला हीरा है। यह गुलाबी रंग के हीरों की सबसे ऊंची रेटिंग है। आयत की शेप में कटिंग वाला यह हीरा प्लेटिनम की अंगूठी में जड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed