फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   This big company of supply chain is bringing IPO, documents submitted with SEBI

IPO: सप्लाई चेन की ये बड़ी कंपनी ला रही आईपीओ, सेबी के पास जमा किए दस्तावेज

Tue, 02 Nov 2021 03:23 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 02 Nov 2021 03:23 PM IST
सार

डिलीवरी कंपनी 5 हजार करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा कंपनी द्वारा दाखिल किए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के मुताबिक वर्तमान शेयरधारक ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत 2460 करोड़ शेयरों की बिक्री करेंगे। 

विज्ञापन
This big company of supply chain is bringing IPO, documents submitted with SEBI
आईपीओ

विस्तार

शेयर बाजार में आईपीओ की होड़ के बीच निवेशकों के लिए यह साल कमाई करने वाला साबित हो रहा है। नवंबर की शुरुआत में तीन कंपनियों ने अपने आईपीओ खोले जिन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। जल्द ही बाजार में कई और कंपनियों के बड़े आईपीओ आने के लिए तैयार हैं। जहां पेटीएम का 18,300 करोड़ का आईपीओ 8 नवंबर और सफायर फूड्स का आईपीओ 9 नवंबर को खुलेगा। वहीं अब सप्लाई चेन की दिग्गज कंपनी डिलीवरी और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी अपने आईपीओ लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास जरूरी दस्तावेज जमा करा दिए हैं।

विज्ञापन


7460 करोड़ रुपये का होगा डिलीवरी का आईपीओ
सेबी को दिए दस्तावेजों के मुताबिक डिलीवरी कंपनी का यह आईपीओ करीब 7460 करोड़ रुपये का हो सकता है। इसके तहत कंपनी 5 हजार करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा कंपनी द्वारा दाखिल किए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के मुताबिक वर्तमान शेयरधारक ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत 2460 करोड़ शेयरों की बिक्री करेंगे। 
विज्ञापन


देशभर में फैला है कंपनी का नेटवर्क
कंपनी का नेटवर्क देश भर में फैला हुआ है। जून 2021 के अंत तक प्राप्त आंकड़ों को देखें तो यह 17045 पोस्टल इंडेक्स नंबर्स (पिन) कोड्स में सेवाएं उपलब्ध कराती है। जून 2021 तिमाही में इसने कंपनी ने एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइफस्टाइल, रिटेल, ऑटोमोटिव और मैन्यूफैक्चरिंग वर्टिकल में सॉल्यूशंस उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कंपनियों के आईपीओ को भी सेबी की मंजूरी
1 नवंबर को खुले तीन कंपनियों के आईपीओ को में निवेशकों ने जमकर निवेश किया। इनमें हैदराबाद स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज का आईपीओ भी शामिल है। खुलने के पहले दिन इसे अच्छा अभिदान मिला था, दूसरे दिन इसे 16.49 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसके साथ ही पॉलिसी बाजार और एसजे इंटरप्राइजेज के आईपीओ की भी धूम रही। अब निवेशक बेसब्री के साथ पेटीएम के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा सेबी ने नकदी प्रबंधन कंपनी सीएमएस इंफो सिस्टम्स, महिलाओं के वस्त्र ब्रांड गो कलर्स की मालिकाना कंपनी गो फैशन और खनन उद्योग के लिए उपभोग्य सामग्रियों की निर्माता टेगा इंडस्ट्रीज को आईपीओ की मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed