फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   these Indian industrialists made money on Diwali, but Alon Musk lost

Diwali Trading: दिवाली पर इन उद्योगपतियों की चांदी, मस्क ने गंवाए, अदाणी-अंबानी ने कमाए

Tue, 25 Oct 2022 01:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 25 Oct 2022 01:14 PM IST
सार

सोमवार को देश के शीर्ष उद्योगपति गौतम अदाणी की संपत्ति में 42.80 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ। वे 123 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनियाभर के रईसों में चौथे स्थान पर रहे। इसी तरह मुकेश अंबानी, शिव नाडर, अजीम प्रेमजी, राधाकृष्ण दमानी, लक्ष्मी मित्तल, दिलीप संघवी और साइरस पूनावाला की संपत्ति भी बढ़ी।

विज्ञापन
these Indian industrialists made money on Diwali, but Alon Musk lost
गौतम अदाणी-मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली के दिन सोमवार को देश के शेयर बाजारों में मुहूर्त सौदे हुए वहीं, अमेरिकी बाजार में पूरे दिन सामान्य काम हुआ। भारत के 10 शीर्ष उद्योगपतियों ने इस दौरान अच्छी कमाई की वहीं, दुनिया के सबसे अमीर व अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क को झटका लगा। मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर दाम में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट आई। 

विज्ञापन


सोमवार को देश के शीर्ष उद्योगपति गौतम अदाणी की संपत्ति में 42.80 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ। वे 123 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनियाभर के रईसों में चौथे स्थान पर रहे। इसी तरह मुकेश अंबानी, शिव नाडर, अजीम प्रेमजी, राधाकृष्ण दमानी, लक्ष्मी मित्तल, दिलीप संघवी और साइरस पूनावाला की संपत्ति भी बढ़ी। अंबानी की संपत्ति 28.40 करोड़ डॉलर बढ़ी, जबकि शिव नाडर ने 8.75 करोड़ डॉलर कमाए। इसी तरह विप्रो के अजीम प्रेमजी ने 8.90 करोड़ डॉलर तो डीमार्ट वाले राधाकृष्ण दमानी ने 6.70 करोड़ डॉलर कमाए। 
विज्ञापन


बेजोस की भी हुई कमाई
अमेरिकी व अन्य विदेशी शेयर बाजारों में सोमवार को रोजमर्रा की तरह सामान्य कामकाज हुआ। अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस की संपत्ति सोमवार को 57.30 करोड़ डॉलर बढ़ कर 136 अरब डॉलर हो गई। वहीं, बर्नार्ड अर्नाल्ट ने भी 69.60 करोड़ डॉलर कमाए। अर्नाल्ट की संपत्ति 136 अरब डॉलर हो गई है। उनके अलावा बिल गेट्स, वॉरेन बफेट, लैरी पेज, सर्गी ब्रिन, स्टीव वॉल्मर की भी इस दिन अच्छी कमाई हुई। इनकी संपत्तियों  में एक-एक अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed