फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   There is a continuous boom in the sale of vehicles in the country

Vehicle Sales: 2.12 करोड़ वाहनों की बिक्री यात्री गाड़ियों में 26.7% तेजी, पिछले साल रही थी 1.76 करोड़

Fri, 14 Apr 2023 05:58 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 05:58 AM IST
सार

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बताया कि  इस साल में ईंधन उत्सर्जन के नियमों के लागू होने और त्योहारी मौसम में मांग से गाड़ियों की बिक्री में तेजी बनी रही।

विज्ञापन
There is a continuous boom in the sale of vehicles in the country
Vehicle Sales सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में वाहनों की बिक्री में लगातार तेजी बनी हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में सभी श्रेणी में कुल वाहनों की बिक्री 2.12 करोड़ रही जो उसके पहले के साल में 1.76 करोड़ रही थी। इसमें 20.36% की वृद्धि रही है। चिप की कमी की समस्या सुलझने और एसयूवी की मांग बढ़ने से यात्री वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री 26.7 फीसदी बढ़कर 38,90,114 इकाई रही, जबकि 2021-22 में यह 30,69,523 इकाई थी।  2018-19 में 33.77 लाख यात्री वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री हुई थी।
विज्ञापन


सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बताया कि  इस साल में ईंधन उत्सर्जन के नियमों के लागू होने और त्योहारी मौसम में मांग से गाड़ियों की बिक्री में तेजी बनी रही। दोपहिया वाहनों की बिक्री में 16.9 फीसदी की तेजी रही। इसकी बिक्री 2022-23 में 1.58 करोड़ रही जो 2021-22 में 1.35 करोड़ रही थी।
विज्ञापन

 
मार्च में 2.92 लाख थोक यात्री वाहन बिके

वाहनों की थोक बिक्री मार्च में  2,92,030 यूनिट पर पहुंच गई है। उसके पहले के साल में यह 2,79,525 इकाई थी। दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 12.90 लाख रही। एक साल पहले 11.98 लाख थी। पिछले माह वाहनों की थोक बिक्री 16,37,048 इकाई रही, मार्च, 2022 में 15,10,534 वाहन बिके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूटिलिटी की ज्यादा मांग
वित्त वर्ष 2023 में यूटिलिटी वाहनों की 20,03,718 इकाई की बिक्री हुई जो एक साल पहले 14,89,219 यूनिट थी। इसमें 34.55% की वृद्धि हुई है। यात्री वाहनों में इसकी हिस्सेदारी 51.5% रही है। व्यावसायिक वाहनों की कुल 9,62,468  इकाई बिकी।

इनमें आई गिरावट
छोटी कारों की बिक्री 57% गिरी है जो वित्त वर्ष 2017 में अपने शीर्ष पर रही थी। एंट्री लेवल स्कूटर की बिक्री 27% गिरी है। एंट्री लेवल मोटर साइकिल की बिक्री 38 फीसदी घटी है। 2018-19 में इसकी रिकॉर्ड बिक्री हुई थी।


श्रम बाजार में तीन तिमाही में 1.12 करोड़ को रोजगार
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) ने कहा कि भारत के श्रम बाजार में पिछले साल जुलाई से रोजगार में वृद्धि देखी गई है। पिछली तीन तिमाहियों में 1.5 करोड़ लोगों ने रोजगार तलाश किया, जिनमें से 75% या 1.12 करोड़  से अधिक ने रोजगार प्राप्त किया। यह संकेत देता है कि काम करने के इच्छुक अधिक लोग रोजगार पाने में सक्षम हैं। दिसंबर, 2022 तिमाही में रोजगार 40.4 करोड़ से बढ़कर मार्च, 2023 तिमाही में 41.1 करोड़ हो गया। इससे मार्च 2023 की तिमाही में रोजगार दर बढ़कर 36.9% हो गई, जो दिसंबर 2022 की तिमाही में 36.6% थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed