फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The three day meeting of Monetary policy committee will begin today

आज शुरू होगा ब्याज दरों पर तीन दिवसीय मंथन, रेपो दर में कटौती की उम्मीद कम

Mon, 04 Jun 2018 11:48 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jun 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
The three day meeting of Monetary policy committee will begin today

मुख्य ब्याज दर के पुनर्निधारण के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक आज से शुरू होगी। मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक आम तौर पर दो दिन चलती है, लेकिन पहली बार यह बैठक तीन दिनों की होगी। छह जून की दोपहर को समीक्षा की घोषणा होगी। रेपो दर अभी छह फीसदी है और रिवर्स रेपो दर 5.75 फीसदी है।

विज्ञापन


इस बैठक में बढ़ी महंगाई और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पर प्रमुखता से गौर किया जाएगा। जनवरी-मार्च 2018 तिमाही में सात तिमाहियों की सर्वाधिक विकास दर 7.7 फीसदी दर्ज किए जाने और सामान्य मानसून के अनुमान से मुख्य ब्याज दर (रेपो दर) में कटौती की उम्मीद घट गई है। खुदरा महंगाई दर भी नवंबर 2017 से चार फीसदी से ऊपर चल रही है।
विज्ञापन


सरकार ने आरबीआई की जवाबदेही तय की है कि वह विकास को सहारा देते हुए खुदरा महंगाई दर को दो फीसदी की घट-बढ़ की गुंजाइश के साथ चार फीसदी पर बरकरार रखे। महंगाई का हवाला देते हुए आरबीआई ने अगस्त 2017 से रेपो दर में बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य ब्याज दर में बढ़ोतीर का संकेत देते हुए एसबीआई, पीएनबी और आईसीआईसीआई बैंक जैसे कुछ बैंकों ने एक जून से ऋण दरें बढ़ा दी हैं। कुछ बैंकों ने जमा दरें भी बढ़ा दी हैं। एसबीआई ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि दर बढ़ने की उम्मीद के बावजूद हमारा मानना है कि जमीनी स्थिति दर बदलने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की ओर इशारा करती है। 

वित्तीय साक्षरता सप्ताह भी आज से

वित्तीय साक्षरता सप्ताह सोमवार से शुरू हो रहा है और भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहक सुरक्षा को अपना थीम चुना है। इस विषय पर सप्ताह भर चलने वाले आयोजन आठ जून को समाप्त होंगे। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि इस दौरान बैंकों के ग्राहकों के बीच वित्तीय उत्पादों और सेवाओं, अच्छे वित्तीय परिपाटियों और डिजिटल माध्यम अपनाने को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। 

ग्राहक सुरक्षा के लिए चार संदेशों का प्रमुखता से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इन संदेशों में बैनरों और पोस्टरों के जरिए ग्राहकों को बताया जाएगा कि अनधिकृत डिजिटल लेन-देन के मामले में यदि तीन दिनों के भीतर बैंक को सूचना दी जाती है, तो ग्राहक की देनदारी शून्य हो जाती है। बयान में कहा गया कि शिकायत मिलने के बाद से 90 दिनों के भीतर संबंधित बैंक शिकायत का समाधान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed