फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The rate of inflation based on monthly WPI for February 2021 data released by Government of India

आर्थिक आंकड़े : फरवरी में 4.17 फीसदी पर आ गई देश की थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति

Mon, 15 Mar 2021 12:37 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 15 Mar 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
The rate of inflation based on monthly WPI for February 2021 data released by Government of India
थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति - फोटो : pixabay

भारत सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी कर दिए हैं। फरवरी 2021 में लगातार दूसरे माह देश की थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति बढ़कर 4.17 फीसदी पर आ गई। पिछले साल की समान अवधि में यह 2.26 फीसदी थी। खाने-पीने और ईंधन, बिजली के दाम बढ़ने से मुद्रास्फीति बढ़ी है। जनवरी 2021 में देश की थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 2.03 फीसदी पर आ गई थी। दिसंबर 2020 में यह 1.22 फीसदी और नवंबर 2020 में यह 1.55 फीसदी पर थी। 

विज्ञापन


कई माह तक लगातार नरम पड़ते जाने के बाद फरवरी माह में खाद्य पदार्थों के दाम 1.36 फीसदी बढ़ गये। इससे पहले जनवरी में इनमें 2.80 फीसदी की गिरावट आई थी। सब्जियों के दाम फरवरी में 2.90 फीसदी घट गये, वहीं जनवरी में इनके दाम 20.82 फीसदी नीचे गये थे। दालों की यदि बात की जाये तो फरवरी में दालों के दाम 10.25 फीसदी बढ़ गये। वहीं फलों के दाम 9.48 फीसदी और बिजली समूह की मुद्रास्फीति 0.58 फीसदी रही। रिजर्व बैंक ने पिछले महीने मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुये ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा। यह लगातार चौथी समीक्षा थी जिसमें दर में कोई बदलाव नहीं किया गया।
विज्ञापन

 
5.03 फीसदी पर पहुंची खुदरा मुद्रास्फीति
खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी माह में बढ़कर 5.03 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे पिछले महीने जनवरी में सीपीआई आधारित मुद्रास्फीति 4.06 फीसदी रही थी। इससे पहले नवंबर 2020 में यह 6.93 फीसदी की ऊंचाई को छू चुकी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में खाद्य समूह की मुद्रास्फीति बढ़कर 3.87 फीसदी पर पहुंच गई। जनवरी में यह 1.89 फीसदी थी।

वहीं, 'ईंधन और प्रकाश' समूह की यदि बात की जाए तो फरवरी में समूह की मुद्रास्फीति 3.53 फीसदी रही। हालांकि, जनवरी में यह इससे कुछ ऊपर 3.87 फीसदी पर थी। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में शामिल 'तेल और वसा' वर्ग में मुद्रास्फीति एक महीने पहले के 19.71 से बढ़कर 20.78 फीसदी पर पहुंच गई। वहीं फलों के मामले में मुद्रास्फीति 4.96 फीसदी से बढ़कर 6.28 फीसदी हो गई। लेकिन सब्जियों में यह पिछले महीने जहां 15.84 फीसदी घटीं थीं उसके मुकाबले फरवरी में एक साल पहले के मुकाबले 6.27 फीसदी घटी है।


दूघ और दुग्ध उत्पादों, दालों और उसके उत्पादों, अंडे के मामले में महंगाई दर क्रमश 2.59 फीसदी, 12.54 फीसदी और 11.13 फीसदी रही। जनवरी में यह मुद्रास्फीति क्रमश: 2.73 फीसदी, 13.39 फीसदी और 12.85 फीसदी पर थी। रिजर्व बैंक अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा के दौरान मुख्यतौर पर खुदरा मुद्रास्फीति पर ही गौर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed