Flat Salary: इस कंपनी में सीईओ से चपरासी सबको मिलती है एक सैलरी, 60 से अधिक देशों में हैं कर्मचारी
Safetywing Flat Salary: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यात्रा बीमा सेवा प्रदाता कंपनी सेफ्टीविंग में पिछले पांच साल से सीईओ से लेकर चपरासी तक हर किसी को समान सैलरी मिल रही है। कर्मचारियों के वेतन में एकरुपता लाने के अलावे पिछले कुछ वर्षों ने कंपनी ने कारोबारी रूप से भी शानदार प्रदर्शन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक ऐसी कंपनी की कल्पना करें जहां हर किसी को समान भुगतान किया जाता है। हां, आपने इसे सही पढ़ा। एक कंपनी जहां सीईओ से लेकर चपरासी तक हर कोई, महीने के अंत में सैलरी के रूप में एक ही राशि घर ले जाता है। हालांकि यह एक सपने की तरह लगता है पर सच है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यात्रा बीमा सेवा प्रदाता कंपनी सेफ्टीविंग में पिछले पांच साल से सीईओ से लेकर चपरासी तक हर किसी को समान सैलरी मिल रही है। कर्मचारियों के वेतन में एकरुपता लाने के अलावे पिछले कुछ वर्षों ने कंपनी ने कारोबारी रूप से भी शानदार प्रदर्शन किया है। यह कंपनी डिजिटल स्टार्टअप्स, वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मियों और ज्यादा यात्रा करने वाले लोगों को बीमा सुविधा मुहैया कराती है। यह कंपनी नॉर्वे के ओस्लो और अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में स्थित है।
60 से अधिक देशों में सेवाएं मुहैया कराती है कंपनी
वर्तमान में कंपनी के पास दक्षिण पूर्व एशिया, लैटिन अमेरिका, भारत और पूर्वी यूरोप सहित 60 से अधिक देशों में इसके लगभग 70 पूर्णकालिक और करीब 139 कर्मचारी हैं। सेफ्टीविंग की स्थापना पांच साल पहले सोन्ड्रे राश ने की थी, उन्होंने अपने मूल देश नॉर्वे के एक 'फ्लैट वेतन प्रणाली' से प्रेरित होकर कर्मियों को समान वेतन देने का फैसला लिया था। कंपनी का सालाना राजस्व करीब 195 मिलियन डॉलर है।
सेफ्टीविंग में वेतन वृद्धि के दौरान हर कर्मी को मिलती है समान सैलरी हाइक
सेफ्टिविंग एक ऐसी कंपनी है जहां कोई मूल्यांकन बैठक और वेतन वृद्धि पर चर्चा नहीं होती है। इसके बजाय कंपनी राजस्व के मामले में अपना पूर्व-निर्धारित लक्ष्य तय करती और उसे हासिल करने के लिए सभी कर्मी अपना सौ प्रतिशत देते हैं बदले में हर कर्मी को समान वेतन मिलता है। वेतन वृद्धि के दौरान हर कर्मी को एक जैसी हाइक मिलती है।
कई अन्य कंपनियां भी अपना रहीं फ्लैट सैलरी सिस्टम
कर्मचारियों को एक जैसी सैलरी देने वाली सेफ्टीविंग अकेली कंपनी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हेल्पस्काउट, बेसकैंप, डेली, सोर्सग्राफ, गमरोड और पेंसिल्वेनिया स्थित वेबसाइट डिजाइनर वाइल्डबिट जैसी सॉफ्टवेयर कंपनियां भी फ्लैट सैलरी सिस्टम का इस्तेमाल करती है और सभी कर्मचारियों को समान सैलरी दिया जाता है।
कर्मचारियों के प्रदर्शन की निरंतरता बनाए रखने में मदद करता है फ्लैट सैलरी सिस्टम
जानकारों का मानना है कि फ्लैट सैलरी सिस्टम का चलन कंपनी में सद्भाव और एकजुटता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू हुआ है। ऐसी कंपनियां पक्षतपातपूर्ण रवैये की तुलना में समग्र प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करती हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार कंपनी के सभी रैंक के कर्मचारियों को एक समान वेतन भौगोलिक और पेशेवर अर्थों में सद्भाव, प्रेरणा और स्वतंत्रता को बढ़ावा देता है। अध्ययनों से पता चला है कि वेतन पारदर्शिता और इक्विटी के माध्यम से कर्मचारियों से जुड़ाव प्रेरणा और उत्पादकता के मामले में सुधार करती है। यह कर्मचारियों के प्रदर्शन की निरंतरता बनाए रखने में मदद करता है।