फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The central government may take this major decision in the monsoon session of Parliament regarding cryptocurrency

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर संसद के मानसून सत्र में ये बड़ा फैसला ले सकती है केंद्र सरकार

Sat, 13 Jun 2020 07:22 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 13 Jun 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
The central government may take this major decision in the monsoon session of Parliament regarding cryptocurrency
Cryptocurrency - फोटो : For Refernce Only

क्रिप्टोकरेंसी के गैर-कानूनी चलन को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। आगामी मानसून सत्र में केंद्र सरकार इस पर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। केंद्र सरकार की अंतर-मंत्रालयी समिति ने क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


अगर यह सिफारिश मानी जाती है तो क्रिप्टोकरेंसी पर न केवल प्रतिबंध लगेगा, बल्कि इससे जुड़े केसों को अपराध की श्रेणी में शामिल किया जाएगा।

केंद्र सरकार के सूत्र बताते हैं कि क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एक दूसरा विकल्प भी सोचा जा रहा है। इसके तहत सरकार खुद या अपनी किसी वित्तीय संस्था जैसे आरबीआई के जरिए क्रिप्टोकरेंसी जारी करा सकती है।
विज्ञापन

 

सूत्रों के अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी के मामले में केंद्र सरकार ने नवंबर 2017 में एक अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन किया था। इस समिति ने अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया है कि इसे किसी भी तरह से कानूनी नहीं माना जा सकता। यदि इसके चलन को मंजूरी दी जाती है तो निवेशकों का पैसा जोखिम में फंस सकता है। इसी वजह से समिति ने इसे अपराध की श्रेणी में लाने की बात कही है।

चूंकि क्रिप्टोकरेंसी सरकार जारी नहीं करेगी और इस पर उसका कोई नियंत्रण भी नहीं रहेगा, इसलिए मौजूदा परिस्थितियों में इस पर बैन लगाने की सिफारिश की गई है।

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर केंद्र सरकार जिस दूसरे विकल्प पर विचार कर रही है, उसमें एक संभावना यह है कि इस करेंसी को खुद सरकार जारी करे। आरबीआई जैसी किसी संस्था को इसके संचालन की जिम्मेदारी दी जाए।


यही वह स्थिति है जब क्रिप्टोकरेंसी को लीगल टेंडर का दर्जा दिया जा सकता है। केंद्र सरकार ने इसके लिए आरबीआई और सेबी जैसी संस्थाओं के विशेषज्ञों से सुझाव मांगे हैं।

बता दें कि विभिन्न देशों में दो हजार से अधिक क्रिप्टोकरेंसी चलन में हैं। इसका कुल बाजार $119.46 अरब का बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed