फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tesla ceo elon musk income tax payment of 11 billion dollars in 2021 know how much it compares to other billionaires news and updates

एलन मस्क: इस साल 83 हजार करोड़ का टैक्स चुकाएंगे, ये अमेरिकी नागरिक बनने के बाद उनसे हर दिन 11 करोड़ रुपये की वसूली के बराबर

Tue, 21 Dec 2021 03:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 21 Dec 2021 03:46 PM IST
सार

मस्क अमेरिका में इस साल जितना टैक्स चुकाएंगे, वह अंबानी की पूरी संपत्ति का 13 फीसदी हिस्सा है। हालांकि, इसके बावजूद अमेरिका के डेमोक्रेट सांसद मस्क की ओर से सालों-साल तक टैक्स न भरने के मुद्दे को उठाते रहे हैं। 

विज्ञापन
Tesla ceo elon musk income tax payment of 11 billion dollars in 2021 know how much it compares to other billionaires news and updates
एलन मस्क, सीईओ टेस्ला कंपनी - फोटो : self

विस्तार

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली टेस्ला और अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने वाली स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के संस्थापक एलन मस्क इस साल अमेरिका में करीब 83 हजार 145 करोड़ रुपये (करीब 11 अरब डॉलर) का टैक्स चुकाएंगे। मौजूदा समय में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा हासिल करने वाले मस्क ने ट्विटर पर खुद इस बात का एलान किया है। फिलहाल उनकी संपत्ति करीब 18 लाख करोड़ रुपये (236 अरब डॉलर) आंकी गई है, जो कि दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस के 14.58 लाख करोड़ (193 अरब डॉलर) की संपत्ति से करीब 25 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन


इसे भारत के परिप्रेक्ष्य में देखा जाए तो देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की संपत्ति करीब (85 अरब डॉलर) है। यानी मस्क की संपत्ति के मुकाबले करीब एक-तिहाई। इस लिहाज से देखा जाए तो मस्क अमेरिका में इस साल जितना टैक्स चुकाएंगे, वह अंबानी की पूरी संपत्ति का 13 फीसदी हिस्सा है। हालांकि, इसके बावजूद अमेरिका के डेमोक्रेट सांसद मस्क की ओर से सालों-साल तक टैक्स न भरने के मुद्दे को उठाते रहे हैं। 
विज्ञापन


मस्क पर क्यों लगे हैं टैक्स न भरने के आरोप?
दरअसल, इस साल जून में ही प्रो-पब्लिका नाम के पब्लिकेशन ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसमें रेवन्यू सर्विसेज (राजस्व सेवाओं) के दस्तावेजों के हवाले से दावा किया गया है कि 2014 और 2016 में करोड़ों की टैक्स वसूली को छोड़ दें, तो 2015 में उन्होंने अपनी अरबों की संपत्ति पर सिर्फ 68 हजार डॉलर (करीब 50 लाख रुपये) का टैक्स भरा। इसके अलावा 2017 में उन्होंने 65 हजार डॉलर (करीब 46 लाख रुपये) भरकर टैक्स बचाने की भरपूर कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के मुताबिक, 2014 से 2018 तक पांच साल में मस्क ने कुल मिलाकर 3422 करोड़ रुपये का टैक्स भरा, जबकि इस दौरान उनकी संपत्ति 13.9 अरब डॉलर (करीब एक लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गई थी और उनकी आमदनी 1.52 अरब डॉलर (करीब 11 हजार करोड़ रुपये) थी।  

अब कितना टैक्स भरने वाले हैं मस्क और क्यों?
बिजनेस मैगजीन इनसाइडर के मुताबिक, एलन मस्क 2021 में 83 हजार करोड़ रुपये (11 अरब डॉलर) का जबरदस्त टैक्स भरने वाले हैं। दरअसल, उन्हें अपने निवेश पर होने वाली आमदनी पर करीब 6500 करोड़ (84.2 करोड़ डॉलर) का टैक्स भरना है। इसके अलावा उन्हें अमेरिका के कैलिफोर्निया से टेक्सास को बेस बनाने के लिए भी अच्छा खासा कर देना है। मस्क ने इसी साल अपना मैंशन भी बेचा है, जिससे उनका टैक्स करीब 22 हजार करोड़ रुपये (करीब 3 अरब डॉलर) बढ़ जाता है। अमेरिकी टैक्स एक्सपर्ट्स का अंदाजा है कि मस्क को केंद्रीय और राज्यवार करीब 7 अरब डॉलर का टैक्स देना है, इसके अलावा 4 अरब डॉलर का अतिरिक्त टैक्स भी उन्हें 1 जनवरी 2022 से पहले चुकाना है।     

आंकड़ों से समझें एलन मस्क का टैक्स कितना ज्यादा
एलन मस्क जो टैक्स चुकाने वाले हैं उसे आंकड़ों में समझना काफी मुश्किल है। हालांकि, इसकी तुलना उनके अमेरिका में बिताए गए सालों से की जा सकती है। 

- एलन मस्क 1992 में अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया में पढ़ाई करने पहुंचे थे। यानी उन्होंने अब तक अमेरिका में कुल 29 साल बिताए हैं। 1 जनवरी 1992 से 31 दिसंबर 2021 तक दिन होते हैं 10 हजार 957। अगर एलन मस्क से 1 जनवरी 1992 से 31 दिसंबर 2021 तक हर दिन करीब 7 करोड़ रुपये (10 लाख डॉलर) भी वसूले जाते, तो उन्हें अब तक कुल 82 हजार करोड़ रुपये (10.957 अरब डॉलर) चुकाने होते, जो कि 2021 के उनके टैक्स से थोड़ा ही कम है। 


- टेस्ला के मालिक मस्क 2002 में अमेरिकी नागरिक बने। यानी करीब 20 साल पहले। 1 जनवरी 2002 से 31 दिसंबर 2021 के बीच करीब 7304 दिन होते हैं। अगर अमेरिकी नागरिक रहते हुए हर दिन मस्क से 11.32 लाख करोड़ रुपये (15 लाख डॉलर) वसूले जाते, तो उनसे अब तक करीब 11 अरब डॉलर वसूले जा चुके होते। अब एलन मस्क को यह राशि सिर्फ एक साल में टैक्स के रूप में चुकानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed