{"_id":"629f28eeef838b598126bc2c","slug":"technical-problem-again-on-it-portal-this-special-feature-of-website-stopped-working","type":"story","status":"publish","title_hn":"IT Portal: आयकर विभाग की वेबसाइट पर फिर तकनीकी समस्या, इस खास फीचर ने काम करना किया बंद","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IT Portal: आयकर विभाग की वेबसाइट पर फिर तकनीकी समस्या, इस खास फीचर ने काम करना किया बंद
Tue, 07 Jun 2022 04:01 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 07 Jun 2022 04:01 PM IST
सार
जून 2021 को नए इनकम टैक्स पोर्टल को लॉन्च किया गया था, जिसे देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने तैयार किया था। इसके लॉन्च के साथ ही इसमें तकनीकी समस्याओं की शिकायतें मिलनी शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन
आयकर विभाग
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
आयकर विभाग की वेबसाइट में एक बार फिर तकनीकी गड़बड़ी देखने को मिली है। मंगलवार को विभाग को कई शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें कहा गया कि वेबसाइट का सर्च फीचर काम नहीं कर रहा है। इस समस्या की जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया कि वेबसाइट में सर्च ऑप्शन से संबंधित समस्या सामने आई है। इस समस्या को ठीक किया जा रहा है और इस पर गौर करने के लिए आईटी कंपनी इंफोसिस को निर्देश दिया गया है। वहीं इंफोसिस की तरफ से भी इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते साल सात जून 2021 को नए इनकम टैक्स पोर्टल को लॉन्च किया गया था, जिसे देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने तैयार किया था। इसके लॉन्च के साथ ही इसमें तकनीकी समस्याओं की शिकायतें मिलनी शुरू हो गई थीं। यहां बता दें कि असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है। ऑडिट की जरूरत वाले करदाताओं के लिए यह तिथि 31 अक्तूबर 2022 तय की गई है।
विज्ञापन