फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   tea prices set to be higher as production declined in october

सर्दी के मौसम में चाय की चुस्कियां होंगी महंगी, उत्पादन घटने से दिखेगा असर

Fri, 01 Dec 2017 02:50 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Dec 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
tea prices set to be higher as production declined in october

दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है। अगले तीन महीनों तक ठंड का मौसम पूरे उत्तर भारत में बरकरार रहेगा। ठंड से बचने के लिए ज्यादातर लोग चाय की चुस्कियों के साथ अपने सुबह की शुरुआत करते हैं। चाय की खपत भी इन दिनों सबसे ज्यादा होती है।

विज्ञापन


लेकिन इस बार चाय पीने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि अब चाय की कीमतें धीरे-धीरे बढ़ रही हैं। इसके पीछे उत्पादन में गिरावट आना प्रमुख कारण है। 
विज्ञापन


इसलिए चाय हो जाएगी महंगी 
टी बोर्ड से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सितंबर में उत्तर भारत में चाय का उत्पादन गिरकर 4.2 करोड़ किलोग्राम रहा। चाय उत्पादक राज्यों जैसे कि असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु  और केरल में प्रतिकूल मौसम की वजह से 30 फीसदी उत्पादन में गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे देश में चाय के कुल उत्पादन का 50 फीसदी अकेले असम में होता है। यहां पिछले साल 126.74 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ था। अकेले सितंबर में यह करीब 3.1 करोड़ रुपये कम रहा। 

20 रुपये बढ़ी कीमतें
अभी से चाय की कीमतों में 20 रुपये प्रति किलो का उछाल आ गया है। कोलकाता चाय विक्रेता एसोसिएशन के सचिव कल्याण सुंदरम ने कहा इस वक्त सबसे अच्छी क्वालिटी की असम चाय 245 से 270 रुपये किलो पर बिक रही है, जो कि पिछले साल 230 से 250 के स्तर पर था।


यह खुली चाय का दाम है। ज्यादातर कंपनियां कोलकाता के टी मार्केट से खुली चाय खरीदकर अपनी पैकिंग करती हैं। इससे रिटेल मार्केट में चाय करीब 350 रुपये प्रति किलो के रेट तक बिक सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed