फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   TCS's net profit fell to Rs 11,909 crore in Q2FY25, operating margin too dips

TCS: एक तरफ लोग रतन टाटा को विदाई दे रहे थे, दूसरी तरफ उनकी कंपनी ने जारी किया वित्तीय परिणाम, जानें आंकड़े

Thu, 10 Oct 2024 07:52 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 10 Oct 2024 07:52 PM IST
सार

Tata Share Prices: एक तरफ रतन टाटा का विदाई दी जा रही थी दूसरी ओर, टाटा समूह के शेयरों में गुरुवार को मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे। समूह की कंपनियों के शेयर भाव में 5.75% तक का इजाफा दिखा। इस दौरान समूह की आईटी कंपनी टीसीएस ने दूसरी तिमाही के नतीजे भी जारी किए। कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 10 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम लाभांश भी घोषित किया।

विज्ञापन
TCS's net profit fell to Rs 11,909 crore in Q2FY25, operating margin too dips
Ratan Tata - फोटो : instagram/ratantata

विस्तार

टाटा समूह के दिग्गज रतन टाटा का बुधवार की देर रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस बीच शेयर बाजार में टाटा समूह की कंपनियों का प्रदर्शन मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे। गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान टाटा समूह की लिस्टेड कंपनियों में अधिकांश के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं कुछ कंपनियों के शेयरों में मामूली गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई।

विज्ञापन


बीएसई पर लिस्टेड टाटा समूह की कंपनियों में सबसे अधिक मजबूती टाटा टेलीसर्विसेज के शेयरों में आई। कंपनी के शेयर 5.75% की बढ़त के साथ 83.70 रुपये के भाव पर बंद हुए। उसके बाद टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयर 5.71% की बढ़त के साथ 6,924.40 रुपये के भाव पर बंद हुए। वहीं टाटा केमिकल्स, टाटा कॉफी और टाटा मेटालिक के शेयर भी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें क्रमश: 4.07%, 3.57% और 2.98% की बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर, टाटा मोटर्स, टाटा रालीस, टाइटन, ट्रेंट, वोल्टास, टिनप्लेट और टीसीएस के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए।

विज्ञापन

बीएसई पर लिस्टेड टाटा की कंपनियों के शेयर भाव

विज्ञापन
विज्ञापन

टीसीएस ने दूसरी तिमाही के नतीजे भी जारी किए

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने गुरुवार को 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही के दौरान शुद्ध मुनाफे में तिमाही आधार पर 1.1 प्रतिशत की गिरावट आने की जानकारी दी है। इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 11,909 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, इसमें सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी का राजस्व दूसरी तिमाही में बढ़कर 64,259 करोड़ रुपये हो गया।



आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस ने शेयरधारकों के लिए 10 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम लाभांश भी घोषित किया। इसके लिए शुक्रवार, 18 अक्टूबर, 2024 को रिकॉर्ड तिथि के रूप में चुना गया। इससे पहले कंपनी ने 19 जुलाई 2024 को 10 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि कंपनी की राजस्व वृद्धि में ऊर्जा, यूटिलिटी सेक्टर्स और संसाधनों का योगदान रहा।

टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के. कृतिवासन ने कहा, "हमने देखा कि पिछली कुछ तिमाहियों के सतर्क रुझान इस तिमाही में भी जारी रहे। अनिश्चित भू-राजनीतिक स्थिति के बीच, हमारे सबसे बड़े वर्टिकल, बीएफएसआई ने सुधार के संकेत दिखाए। हमने अपने ग्रोथ मार्केट्स में भी मजबूत प्रदर्शन किया। हम अपने ग्राहकों, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के लिए अपने मूल्य प्रस्ताव को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed