फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NITES writes to Labour Minister; says layoffs at TCS unethical, will hit many livelihoods

TCS Layoffs: टीसीएस छंटनी मामले में सक्रिय सरकार, IT मंत्रालय स्थिति पर कड़ी नजर; NITES ने मंत्री को लिखा पत्र

Mon, 28 Jul 2025 05:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 28 Jul 2025 05:14 PM IST
सार

टीसीएस में छंटनी मामले में आईटी मंत्रालय पूरी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और तकनीकी कंपनी के संपर्क में है। मंत्रालय चिंतित है और वह इसके मूल कारणों को समझने के लिए इसकी जांच करेगा। यह रुख इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी, टीसीएस, इस साल 12,261 कर्मचारियों, यानी अपने वैश्विक कार्यबल के दो प्रतिशत की छंटनी करने वाली है।आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
NITES writes to Labour Minister; says layoffs at TCS unethical, will hit many livelihoods
टीसीएस - फोटो : Agency

विस्तार

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की ओर से 12,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी के फैसले के बाद के घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहा है। सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। कंपनी ने कहा है कि रोजगार वृद्धि एक प्रमुख प्राथमिकता बनी हुई है। इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन जैसी पहल रोजगार सृजन को कैसे बढ़ावा दे सकती हैं। साथ ही, कौशल विकास और पुनर्कौशल विकास पर भी जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


इस बीच छंटनी को अनैतिक और पूरी तरह से अवैध बताते हुए आईटी कर्मचारियों के संघ NITES ने सोमवार को श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर कंपनी को सभी बर्खास्तगी तुरंत रोकने और प्रभावित कर्मचारियों को बहाल करने का निर्देश देने का आग्रह किया। नैसेंट इंफॉर्मेशन  टक्नोलॉजी इंप्लॉइज सीनेट (NITES) ने आईटी क्षेत्र के लिए कड़े सुरक्षा उपाय तैयार करने की वकालत की और दावा किया है कि उद्योग वर्तमान में लागू करने योग्य रोजगार सुरक्षा के अभाव से ग्रस्त है। आईटी कर्मचारी संघ, जिसने पहले मैसूर परिसर में 300 से अधिक इंफोसिस प्रशिक्षुओं की ओर से आवाज उठाई थी, ने टीसीएस के नवीनतम कदम को अनैतिक, अमानवीय और पूरी तरह से अवैध करार दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि आईटी मंत्रालय पूरी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और तकनीकी कंपनी के संपर्क में है। मंत्रालय चिंतित है और वह इसके मूल कारणों को समझने के लिए इसकी जांच करेगा। यह रुख इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी, टीसीएस, इस साल 12,261 कर्मचारियों, यानी अपने वैश्विक कार्यबल के दो प्रतिशत, की छंटनी करने वाली है। इसका सबसे ज़्यादा असर मध्यम और वरिष्ठ स्तर पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जून, 2025 तक टीसीएस के कर्मचारियों की संख्या 6,13,069 थी। हाल ही में समाप्त अप्रैल-जून तिमाही में इसने अपने कर्मचारियों की संख्या में 5,000 की वृद्धि की। टीसीएस ने रविवार को एक बयान में कहा कि यह कदम कंपनी को "भविष्य के लिए तैयार संगठन" बनने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। यह प्रौद्योगिकी, एआई तैनाती, बाजार विस्तार और कार्यबल पुनर्गठन में निवेश पर केंद्रित है।


कंपनी ने कहा है कि "टीसीएस भविष्य के लिए तैयार संगठन बनने की दिशा में अग्रसर है। इसमें कई मोर्चों पर रणनीतिक पहल शामिल हैं। इनमें नई तकनीक के क्षेत्रों में निवेश करना, नए बाजारों में प्रवेश करना, अपने ग्राहकों और स्वयं के लिए बड़े पैमाने पर एआई का उपयोग करना, अपनी साझेदारियों को गहरा करना, अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे का निर्माण करना और अपने कार्यबल मॉडल को नया स्वरूप देना शामिल है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed