फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tata Steel Merger: Six subsidiaries will be merged in Tata Steel, board approved

Tata Steel Merger: टाटा स्टील में छह सहायक कंपनियों का होगा विलय, बोर्ड ने दी मंजूरी

Fri, 23 Sep 2022 09:52 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 23 Sep 2022 09:52 AM IST
सार

Tata Steel Merger: टाटा स्टील में छह सहायक कंपनियों के विलय के प्रस्ताव को कंपनी के बोर्ड ने अपनी मंजूरी दे दी है। इन कंपनियों में ‘टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेड’, ‘द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड’, ‘टाटा मेटालिक्स लिमिटेड’, ‘द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स लिमिटेड’ ‘टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड’ और ‘एसएंडटी माइनिंग कंपनी लिमिटेड’ हैं। ।

विज्ञापन
Tata Steel Merger: Six subsidiaries will be merged in Tata Steel, board approved
Tata Steel - फोटो : ANI (File)

विस्तार

देश के प्रतिष्ठित टाटा ग्रुप की इस्पात कंपनी टाटा स्टील अपनी छह सहायक कंपनियों का खुद में विलय करेगी। शुक्रवार को कंपनी की ओर से जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। कंपनी की ओर से बयान में बताया गया है कि इससे जुड़े एक प्रस्ताव को कंपनी के बोर्ड ने गुरुवार को मंजूरी दे दी है। बयान में यह भी कहा गया है कि टाटा स्टील के निदेशक मंडल ने छह सहायक कंपनियों के टाटा स्टील में प्रस्तावित विलय की योजनाओं पर विचार करने के बाद इसे हरी झंडी दिखा दी है।

विज्ञापन

इन छह कंपनियों का टाटा स्टील में होगा विलय

टाटा स्टील की जिन सब्सिडियरी कंपनियों का विलय होगा वे ‘टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेड’, ‘द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड’, ‘टाटा मेटालिक्स लिमिटेड’, ‘द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स लिमिटेड’ ‘टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड’ और ‘एसएंडटी माइनिंग कंपनी लिमिटेड’ हैं। ।

विज्ञापन

विलय होने वाली सहायक कंपनियों में दो टाटा स्टील के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनियां हैं

बता दें कि ‘टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेड’ में टाटा स्टील की 74.91 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा उसकी ‘द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड’ में 74.96 प्रतिशत, ‘टाटा मेटालिक्स लिमिटेड’ में 60.03 प्रतिशत और ‘द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स लिमिटेड’ में 95.01 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि ‘टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड’ और ‘एसएंडटी माइनिंग कंपनी लिमिटेड’ उसके पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियां है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ने टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी ‘टीआरएफ लिमिटेड’ (34.11 प्रतिशत हिस्सेदारी)  के टाटा स्टील लिमिटेड में विलय को भी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed