फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tata Group-owned airline likely to change livery colours soon

Air India New Logo: जल्द ही नए रंग और ब्रांडिंग के साथ नजर आएगी एयर इंडिया, 10 अगस्त को हो सकता है एलान

Mon, 07 Aug 2023 07:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 07 Aug 2023 07:22 PM IST
सार

Air India New Logo: एयरलाइन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि 10 अगस्त को एक कार्यक्रम में बदलाव के एक नए युग की शुरुआत की जाएगी। माना जा रहा है कि इस दौरान कंपनी अपने लोगो और ब्रांड कलर में बदलाव का एलान कर सकता है। इससे पहले खबर आई थी कि एयरलाइन को जल्द ही नए प्रतीक चिह्न मिलेंगे जिसमें लाल, सफेद और बैंगनी रंग का इस्तेमाल होगा। लाल और सफेद एयर इंडिया के ब्रांड चिह्नों में अब भी शामिल हैं जबकि बैंगनी रंग विस्तारा ब्रांड से लिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Tata Group-owned airline likely to change livery colours soon
एयर इंडिया - फोटो : Social Media

विस्तार

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया अपने ब्रांड कलर, लोगो और अन्य चिह्नों में  बदलाव कर सकती है, इसका खुलासा 10 अगस्त को एक इवेंट में किया जा सकता है। एयर इंडिया का मौजूदा लोगो 2014 से इस्तेमाल किया जा रहा है और इसमें नारंगी रंग के कोणार्क चक्र की छवि के साथ एक लाल हंस दिख रहा है। इसे एयर इंडिया के विमान के पिछले हिस्से पर भी प्रदर्शित किया गया है।

विज्ञापन


एयरलाइन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि 10 अगस्त को एक कार्यक्रम में बदलाव के एक नए युग की शुरुआत की जाएगी। माना जा रहा है कि इस दौरान कंपनी अपने लोगो और ब्रांड कलर में बदलाव का एलान कर सकता है। इससे पहले खबर आई थी कि एयरलाइन को जल्द ही नए प्रतीक चिह्न मिलेंगे जिसमें लाल, सफेद और बैंगनी रंग का इस्तेमाल होगा। लाल और सफेद एयर इंडिया के ब्रांड चिह्नों में अब भी शामिल हैं जबकि बैंगनी रंग विस्तारा ब्रांड से लिया जाएगा। 
विज्ञापन


टाटा संस ने 27 जनवरी, 2022 को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से घाटे में चल रही एयर इंडिया में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। बाद में, समूह की ओर से घोषणा की गई कि एयर इंडिया और विस्तारा का एक इकाई में विलय कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के मार्च 2024 तक पूरा होने का अनुमान है। विलय के बाद बनने वाली नई इकाई में सिंगापुर एयरलाइंस की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर एशिया इंडिया का भी विलय कर सिंगल लो कॉस्ट कैरियर एयरलाइन बनाई जाएगी। दिसंबर 2022 में, टाटा समूह ने एयर इंडिया के लिए रीब्रांडिंग करने के लिए लंदन स्थित ब्रांड और डिजाइन कंसल्टेंसी कंपनी फ्यूचरब्रांड्स को काम पर रखा था।

अप्रैल 2023 में, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन के एक आंतरिक संचार में कहा गया था कि एयर इंडिया एक नए ब्रांड कलर, केबिन इंटीरियर, चालक दल की वर्दी और प्रतीक चिन्ह जैसी नई सेवाओं की एक पूरी शृंखला का अनावरण करेगी।


अकासा एयर को मिली अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ान भरने की पात्रता
अकासा एयर ने अपने परिचालन के पहले साल में 20 विमानों के बेड़े के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उड़ान भरने की पात्रता हासिल कर ली है। सोमवार को परिचालन का एक साल पूरा करने वाली एयरलाइंस ने बयान में कहा कि इस समय वह प्रति सप्ताह 900 से अधिक उड़ानों का संचालन कर रही है और कुल 43 लाख यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचा चुकी है। अकासा ने पहले ही कहा था कि वह इस साल दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ान भरने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed