{"_id":"60b0e50f604dc056ed5a918c","slug":"tata-digital-acquires-majority-stake-in-bigbasket-company-said-in-a-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान : टाटा डिजिटल ने बिग बास्केट में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी, ई-किराना कारोबार में पैठ बढ़ाएगी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बयान : टाटा डिजिटल ने बिग बास्केट में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी, ई-किराना कारोबार में पैठ बढ़ाएगी
Fri, 28 May 2021 06:11 PM IST
योगेश साहू
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 28 May 2021 06:11 PM IST
सार
टाटा डिजिटल लिमिटेड ने ऑनलाइन किराना बाजार मंच बिग बास्केट में शेयर अधिग्रहण करके अपना बहुतम बना लिया है।
विज्ञापन
टाटा समूह
- फोटो : facebook: @TataGroup
विस्तार
टाटा डिजिटल ने बिग बास्केट में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। टाटा डिजिटल, टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शत प्रतिशत स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। टाटा डिजिटल के सीईओ प्रतीक पाल ने शुक्रवार को एक वक्तव्य में कहा कि भारत में व्यक्तिगत उपभोग खर्च में सबसे बड़ा खर्च किराना के सामान का है। बिग बास्केट भारत की सबसे बड़ी ई-किराना कंपनी होने के नाते एक वृहद उपभोक्ता डिजिटल पारिस्थितिकी बनाने की हमारी रणनीति में पूरी तरह सही बैठती है।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने या कंपनी ने अपने बयान में इस सौदे का मूल्य नहीं बताया है। बता दें कि देश के उपभोक्ता ई वाणिज्य कारोबार में ई-किराना सबसे तेजी से बढ़ रहा है। भारत में बढ़ता उपभोक्ता खर्च और डिजिटलीकरण से इस क्षेत्र के विस्तार को मदद मिल रही है। कोरोना महामारी के इस दौर में ऑनलाइन खरीदारी बढ़ी है। उपभोक्ता आज अच्छी गुणवत्ता के सामान का ऑनलाइन माध्यम से ऑर्डर देकर चाहता है कि यह सुरक्षित तरीके से उसके घर पर पहुंच जाए।
विज्ञापन
बता दें कि बिग बास्केट की स्थापना 2011 में बंगलूरू में हुई थी। तब से यह देश के 25 शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। बिग बास्केट के सीईओ हरि मेनन ने कहा कि टाटा समूह का हिस्सा बनने के बाद हम अपने भविष्य को लेकर काफी उत्साहित हैं। टाटा समूह के साथ जुड़कर हम उपभोक्ता के साथ और बेहतर ढंग से जुड़ सकेंगे और अपनी आगे की यात्रा पर बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन