फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tariff Plan Hike: Telecom companies can make their recharge plans expensive again, due to this decision

Tariff Plan Hike: टेलीकॉम कंपनियां फिर महंगा कर सकती है अपना रिचार्ज प्लान, इस वजह से फिर यूजर्स बढ़ेगा बोझ!

Fri, 13 Sep 2024 06:31 PM IST
कुमार विवेक डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 13 Sep 2024 06:31 PM IST
सार

Tariff Plan Hike: दूरसंचार नियामक ने दूरसंचार विभाग से फर्जी कॉल और मैसेज को लेकर नई पॉलिसी लाने के लिए कहा है। ये नई पॉलिसी 1 अक्टूबर 2024 से लागू हो जाएगा। इसके अंतर्गत जो टेलीकॉम कंपनियां इस नई पॉलिसी का पालन नहीं करेगी।

विज्ञापन
Tariff Plan Hike: Telecom companies can make their recharge plans expensive again, due to this decision
टेलीकॉम - फोटो : amarujala.com

विस्तार

निजी टेलीकॉम कंपनियों ने दो माह पहले अपने सभी रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए है। कंपनियों के महंगे प्लान की वजह से मोबाइल यूजर्स की जेब पर पहले के मुकाबले 25 फीसदी तक बोझ बढ़ गया है। अब आने वाले दिनों में टेलीकॉम कंपनियां फिर से यूजर्स को एक बड़ा झटका दे सकती है। ट्राई की नई पॉलिसी की वजह से ये कंपनियां एक बार फिर से अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती है।  

विज्ञापन


दरअसल, दूरसंचार नियामक ने दूरसंचार विभाग से फर्जी कॉल और मैसेज को लेकर नई पॉलिसी लाने के लिए कहा है। ये नई पॉलिसी 1 अक्टूबर 2024 से लागू हो जाएगा। इसके अंतर्गत जो टेलीकॉम कंपनियां इस नई पॉलिसी का पालन नहीं करेगी। उस पर भारी जुर्माना का प्रावधान किया गया है।  वहीं ट्राई ने उन टेलीकॉम कंपनियों से भारी जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया है, जो फर्जी कॉल्स और मैसेज रोकने में नाकाम रहेंगी। नियामक ने दूरसंचार विभाग से जुर्माना वसूलने के लिए टेलीकॉम कंपनियों की बैंक गारंटी जब्त करने तक का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन


इसलिए आम यूजर्स पर बढ़ेगा बोझ
नई पॉलिसी के तहत टेलीकॉम विभाग कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने के बजाय भारी जुर्माना वसूलने वाली बात पर सहमत हो सकता है। ऐसी स्थिति में कंपनियों पर अतिरिक्ति बोझ बढ़ जाएगा। जो कंपनियां यूजर्स से वसूल कर सकती हैं। ये कंपनियां पहले ही अपने घाटे को कम करने के लिए एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर को बढ़ा रही हैं, इसकी वजह से हाल ही में रिचार्ज प्लान महंगे किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक आमतौर पर यह देखा गया है कि सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने घाटे को कम करने या फिर नई टेक्नोलॉजी में निवेश के चलते आम यूजर्स पर बोझ बढ़ा देती है। ऐसे में अगर कंपनियों को जुर्माना देना पड़ा तो एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर होगा। वहीं मोबाइल के रिचार्ज प्लान महंगे हो सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed