फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tamilnad Mercantile Bank IPO: IPO 100% subscribed in two days, allotment will happen on this day

Tamilnad Mercantile Bank IPO: दो दिन में 100 फीसदी सब्सक्राइब हुआ आईपीओ, इस दिन होगा अलॉटमेंट, जानें सबकुछ

Tue, 06 Sep 2022 05:31 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 06 Sep 2022 05:31 PM IST
सार

Tamilnad Mercantile Bank IPO: तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ 831.6 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के तहत जारी 87 लाख 12 हजार शेयरों के लिए अब तक 88 लाख 32 हजार 292 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं।

विज्ञापन
Tamilnad Mercantile Bank IPO: IPO 100% subscribed in two days, allotment will happen on this day
आईपीओ - फोटो : pixabay

विस्तार

तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक के आईपीओ को दूसरे ही दिन 100 फीसदी का सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। यह आईपीओ निवेशकों के लिए पांच सितंबर को खुला था और इसमें निवेशकों के लिए सात सितंबर तक निवेश का मौका है। सौ वर्ष पुराने इस बैंक के शेयर 12 सितंबर को अलाॅट किया जाएगा। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट नहीं होंगे उन्हें 13 सितंबर को पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे। जिन्हें शेयर अलॉट होंगे उनके डीमैट खाते में शेयर 14 सितंबर को क्रेडिट हो जाएंगे। 15 सितंबर को कंपनी के शेयरों की शेयर बाजार में लिस्टिंग होगी।

विज्ञापन


831.6 करोड़ रुपये का है आईपीओ
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ 831.6 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के तहत जारी 87 लाख 12 हजार शेयरों के लिए अब तक 88 लाख 32 हजार 292 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं। इनमें रिटेल इन्वेस्टर कैटेगरी (RI) में 2.15 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है जबकि क्वालिफाइड इंस्टीच्यूशनल इन्वेस्टर्स कैटेगरी (QIIs) में इसे 73 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। नॉन QIIs कैटेगरी में तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के आईपीओ को 83 फीसदी का सब्सक्रिप्शन मिला है। बता दें कि कंपनी के 1.58 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के लिए आईपीओ प्राइस रेंज 500 से 525 रुपये रखा गया है। देश के सौ वर्ष पुराने निजी क्षेत्र के बैंक का आईपीओ खुलने के पहले दिन इसे 83 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला था। 
विज्ञापन


निवेश के लिए एक दिन और बचा, 14700 रुपये आएगी लागत 
तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक के आईपीओ में निवेश का मौका सात सितंबर 2022 (बुधवार) तक है। आईपीओ का  इश्यू प्राइस 500-525 रुपये रखा गया है। लॉट साइज 28 शेयरों का है। ऐसे में इस बैंक के आईपीओ में कम से कम 14700 रुपये का निवेश करना पड़ेगा। कंपनी में अधिकतम निवेश 1,91,100 रुपये तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसी है बैंक की वित्तीय स्थिति?
बैंक के माली स्थिति की बात करें तो 31 मार्च 2022 के दिन बैंक की कुल संपत्ति 52858 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का कुल राजस्व 4656 करोड़ रहा। टैक्स की कटौती के बाद कंपनी का मुनाफा 901 करोड़ रुपये रहा है। फिलहाल कंपनी का नेटवर्थ 5335 करोड़ तो इसका रिजर्व सरप्लस 5193 करोड़ रुपये है।


1921 में की गई थी बैंक की स्थापना
 तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का 101 वर्षों का इतिहास रहा है। कंपनी की स्थापना वर्ष 1921 में नाडर बैंक के नाम से की गई थी। यह बैंक मुख्य रूप से लघु, सूक्ष्म और मध्यम आकार के कारोबारों, कृषि और खुदरा ग्राहकों को ऋण मुहैया कराती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed