फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sunil Bharti Mittal becomes first Indian to be awarded an Honorary Knighthood from King Charles III

Knighthood: सुनील मित्तल को मानद नाइटहुड सम्मान, भारत व ब्रिटेन के व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने का श्रेय

Wed, 28 Feb 2024 05:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 28 Feb 2024 05:05 PM IST
सार

Knighthood: ब्रिटेन की राजशाही की ओर से सुनील भारती मित्तल को मानद नाइटहुड सम्मान से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
Sunil Bharti Mittal becomes first Indian to be awarded an Honorary Knighthood from King Charles III
sunil bharti mittal, airtel

विस्तार

भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को ब्रिटेन की राजशाही की ओर से मानद नाइटहुड सम्मान से सम्मानित किया गया है। 66 वर्षीय मित्तल यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय नागरिक हैं। उन्हें यह सम्मान ब्रिटेन के राजा किंग्स चार्ल्स थ्री की ओर से भारत और ब्रिटेन के व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने की दिशा में योगदान के लिए दिया गया है।

विज्ञापन


सम्मान की घोषणा के बाद सुनील मित्तल ने कहा, "मैं महामहिम, किंग चार्ल्स से यह सम्मान पाकर बहुत अभिभूत हूं। ब्रिटेन और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं, जो अब और अधिक सहयोग के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं। मैं हमारे दो महान देशों के बीच आर्थिक और द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"
विज्ञापन


मित्तल ने कहा, "मैं ब्रिटेन की सरकार का शुक्रगुजार हूं, जो देश को निवेश के लिए आकर्षक स्थान बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग और कारोबार की जरूरतों पर ध्यान दे रही है।" ब्रिटिश साम्राज्य का यह सम्मान स्थानीय समुदायों या व्यक्तियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केबीई (Knight Commander of the Most Excellent Order of the British Empire) ब्रिटेन के राजा की ओर से नागरिकों को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मानों में से एक है। यह आमतौर पर राजनयिक सेवा और विदेश सेवा के लिए ब्रिटेन के लोगों को दिया जाता है। यह सम्मान विदेशों में स्थित ब्रिटिश नागरिकों या विदेशी नागरिकों को मानद रूप से दिया जाता है।

मानद नाइडहुड ब्रिटिश सम्राट की ओर से दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मानों में से एक

ब्रिटेन के कैबिनेट कार्यालय द्वारा जारी किए गए मानद ब्रिटिश पुरस्कारों की सूची के अनुसार मित्तल को 'मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर' के तहत केबीई प्रदान किया गया। यह ब्रिटिश सम्राट की ओर से दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मानों में से एक है।

यूके के नागरिकों को प्रदान किया गया नाइटहुड उन्हें सर या डेम की उपाधि देता है, वहीं गैर-यूके नागरिकों के मामले में सम्मान हासिल करने वाले के नाम के बाद केबीई (या महिलाओं के लिए डीबीई) जोड़ा जाता है। इससे पहले रतन टाटा (2009), रवि शंकर (2001) और जमशेद ईरानी (1997) को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने पद्म गुरुद्वारा सम्मानित किया था।

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त की ओर से मित्तल को शाही प्रतीक चिन्ह सौंपा जाएगा 

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त आने वाले समय में एक समारोह का आयोजन कर मित्तल को औपचारिक रूप से शाही प्रतीक चिन्ह सौंपेंगे। यह सम्मान भारत-ब्रिटेन में भारती एंटरप्राइजेज के काम देखते हुए दिया गया है। इन कार्यों में कंपनी की ओर से सैटेलाइट्स के क्षेत्र में यूके सरकार के साथ काम करना भी शामिल है।

सुनील भारती मित्तल ने वनवेब (अब यूटेलसैट) के पुनरुद्धार का नेतृत्व किया है जो वैश्विक स्तर पर सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं की पेशकश करने के लिए यूके सरकार और अन्य रणनीतिक निवेशकों के साथ एक संघ का नेतृत्व कर रहा है। मित्तल का भारत-यूके सीईओ फोरम के सदस्य के रूप में यूके के साथ एक मजबूत संबंध है और उन्हें पहले न्यूकैसल विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ और लीड्स विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टर ऑफ लॉ से सम्मानित किया गया है।



वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में कुलपति के सर्किल ऑफ एडवाइजर्स के सदस्य भी हैं। इसके अलावे, सुनील भारती मित्तल ने लंदन बिजनेस स्कूल (एलबीएस) के शासी निकाय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (एलएसई) में भारत सलाहकार समूह के सदस्य के रूप में कार्य किया है। वर्ष 2019 में भारती एयरटेल अफ्रीका को लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया था और यह FTSE100 इंडेक्स का एक घटक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed