फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Post Office Saving Schemes: sukanya samridhi yojana will get you tax free return of 74 lakh

डाकघर की इन योजनाओं में निवेश करके आप बन सकते हैं लखपति

Tue, 09 Jul 2019 06:37 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 09 Jul 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
Post Office Saving Schemes: sukanya samridhi yojana will get you tax free return of 74 lakh

अगर आप न्यूनतम निवेश पर अधिकतम रिटर्न पाना चाहते हैं तो भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही ऐसी कई बचत योजनाएं हैं, जहां पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इनमें से अधिकांश योजनाएं डाकघरों में भी उपलब्ध है, जहां आप स्मॉल सेविंग स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। स्मॉल सेविंग स्कीम के तहत ही सरकार ने बेटियों के लिए भी एक योजना जारी थी। सुकन्या समृद्धि नाम की यह योजना आज भी चल रही है और इसमें जो रिटर्न मिलता है, उस पर सरकार किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगाती है। 

loader

15 साल तक जमा करिए 1.50 लाख रुपये

इस स्कीम में बेटी के नाम पर 15 साल तक अधिकतम 1.50 लाख रुपये सालाना का निवेश करना होगा। बेटी के 18 और 21 साल होने पर आप पैसा निकाल सकेंगे। यह राशि बेटी की पढ़ाई या शादी में लाभकारी रहेगी।

मिलेंगे 74 लाख रुपये

फिलहाल सुकन्या समृद्धि पर 8.1 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है। अगर हम यह माने की इस योजना की ब्याज दर में किसी तरह का परिवर्तन नहीं होता है तो फिर बेटी के 21 साल पूरे होने पर उसे 74 लाख रुपये मिलेंगे। इस राशि पर किसी तरह का कोई टैक्स भी नहीं देना होगा। 

अधिकतम इतनी उम्र

अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल तक है तो आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खोल सकते हैं। निवेश पर इनकम टैक्स कानून के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है।

अधिकतम तीन खाते

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप एक लड़की के नाम से एक ही खाता खोल सकते हैं। जिन घरों में दो बेटियां हैं या जुड़वा बच्चे हैं, उनके माता-पिता ज्यादा से ज्यादा तीन खाते खोल सकते हैं। बेटी के 18 साल की उम्र होने पर अकाउंट में जमा 50 फीसदी राशि को आप निकाल सकते हैं। इस निकासी पर भी आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना होगा। बेटी की शादी के अवसर पर आप बाकी बची राशि भी खाते से निकालकर करके इसको बंद कर सकते हैं।

कहां खुलवा सकते हैं खाता

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आप देश के किसी भी डाकघर या फिर बैंकों में खुलवा सकते हैं। इसके लिए डाकघर और बैंक में जाकर आपको फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद नकद, ड्राफ्ट या चेक की मदद से पैसा जमा करना होगा। इसके बाद खाता खुल जाएगा और आपको इस खाते की पासबुक भी मिल जाएगी। फिर जब भी आप खाते में पैसा जमा करें तो उसकी पासबुक में एंट्री जरूर करवा लें, ताकि आपको पता रहे कि कितना पैसा आपने जमा किया है।

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

सुकन्या स्कीम में खाता खोलने के लिए आपको जिन डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता पड़ेगी, वे हैं-

  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता या अभिवावक का पते का प्रमाण (बिजली व फोन का बिल, आधार, एलआईसी पॉलिसी, गैस बिल)
  • माता-पिता या अभिभावक का पहचान पत्र (पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट)

हजार रुपये कम से कम जमा

सुकन्या समृद्धि योजना में लाभार्थी एक बार ही एक बेटी का खाता खुलवा सकता है। इसमें एक वर्ष में न्यूनतम एक हजार रुपये और अधिकतर डेढ़ लाख रुपये जमा करवा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में लाभार्थी अब 250 रुपये में खाता खुलवा सकते हैं।

खाता खुलवाने की न्यूनतम राशि 250 रुपये होने के बाद इन खातों को खुलवाने के लिए अधिक आवेदन आ रहे हैं। पूर्व में सुकन्या समृद्धि योजना में एक हजार रुपये से खाता खुलता है। अब 250 रुपये से खाता खुलने के कारण गरीब परिवारों को भी इसका लाभ मिलेगा।

खाते में रकम जमा कैसे होगी?

  • खाते में रकम कैश, चेक, डिमांड ड्राफ्ट या किसी ऐसे इंस्ट्रूमेंट से भी जमा कराई जा सकती है, जिसे बैंक स्वीकार करता हो। 
  • इसके लिए रकम जमा करने वाले का नाम और एकाउंट होल्डर का नाम लिखना जरूरी है।
  • रकम इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर के जरिए भी डाली जा सकती है।
  • इसके लिए संबंधित पोस्ट ऑफिस या बैंक में कोर बैंकिंग सिस्टम होना चाहिए। 
  • अगर खाते में रकम चेक या ड्राफ्ट से चुकाई गयी तो रकम खाते में क्लियर होने के बाद उस पर ब्याज दिया जायेगा।
  • ई-ट्रांसफर के मामले में डिपॉजिट के दिन से यह गणना की जाएगी।

अन्य छोटी बचत योजनाओं की यह है ब्याज दर

2019-20 की दूसरी तिमाही के लिए जारी वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक पीपीएफ और एनएससी में सालाना ब्याज 8 फीसदी की जगह 7.9 होगी। वहीं, 113 महीने में परिपक्व होने पर किसान विकास पत्र 7.6 फीसदी ब्याज मिलेगा। अभी 112 महीने में परिपक्व होने पर 7.7 फीसदी ब्याज मिलता है। 

सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याजदर 8.5 फीसदी की जगह 8.4 फीसदी होगी। वहीं, 1 से 3 साल की सावधि जमा पर 6.9 फीसदी तिमाही ब्याज मिलेगा। जबकि पांच वर्ष की जमा पर ब्याजदर 7.7 फीसदी होगी। रिकरिंग डिपॉजिट पर मौजूदा 7.3 फीसदी की जगह 7.2 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए पांच योजनाओं पर ब्याज दर 8.7 फीसदी से घटाकर 8.6 फीसदी कर दिया गया है।

पीपीएफ में मिलेंगे 10 लाख रुपये

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में हर महीने 3000 रुपये यानी रोजाना 100 रुपये निवेश कर आप 15 सालों में 10 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। अगर आप हर रोज 100 रुपये निवेश करते हैं तो आपकी एक महीने की निवेश की रकम तीन हजार रुपये हो जाएंगी। यानी एक साल में आपको 36,000 रुपये निवेश करने होंगे।

ब्याज से होगी 2880 रुपये की कमाई

स्कीम के तहत 36000 रुपये पर आपको 2880 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे। ब्याज को जोड़ने के बाद एक साल में आपके खाते में 38880 रुपये इकट्ठे हो जाएंगे। इसी प्रकार आप दूसरे साल भी 36000 रुपये जमा करेंगे और आपको खाते में पहले से जमा 38880 और 36000 पर ब्याज मिलेगा, जिसके बाद दूसरे साल के अंत में 5990 रुपये के ब्याज के बाद आपके खाते में 80870 रुपये जमा हो जाएंगे। इस स्कीम में आपको न्यूनतम 15 साल तक निवेश करना होता है और इसी प्रकार 15वें साल के अंत में आप 10,55,676 रुपये जमा कर सकेंगे। 

यह है लॉक-इन पीरियड

हालांकि ब्याज दरों में बदलाव के कारण इस राशि में कमी या वृद्धि हो सकती है। लेकिन यह योजना आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। मौजूदा समय में इस पर 7.9 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिल रहा है। बता दें कि पीपीएफ में कम से कम 15 सालों तक निवेश करना पड़ता है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसकी पूरी राशि टैक्स मुक्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed