फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sugar production decreased by 2.48% to 2.23 crore tonnes

Sugar Production: चीनी उत्पादन 2.48% घटकर 2.23 करोड़ टन, देश में करीब 505 कारखाने

Tue, 20 Feb 2024 05:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 20 Feb 2024 05:14 AM IST
सार

इस्मा के अनुसार, 15 फरवरी तक महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात व तमिलनाडु में चीनी उत्पादन कम रहा। हालांकि, इस अवधि में उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन बढ़कर 67.7 लाख टन पहुंच गया। 

विज्ञापन
Sugar production decreased by 2.48% to 2.23 crore tonnes
चीनी - फोटो : Social Media

विस्तार

देश का चीनी उत्पादन चालू विपणन वर्ष 2023-24 में 15 फरवरी तक 2.48 फीसदी घटकर 2.236 करोड़ टन रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2.293 करोड़ टन था। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के आंकड़ों के मुताबिक, चालू विपणन वर्ष में चीनी उत्पादन 10 फीसदी घटकर 3.305 करोड़ टन रह सकता है, जो पिछले साल 3.662 करोड़ टन था।

विज्ञापन

इस्मा के अनुसार, 15 फरवरी तक महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात व तमिलनाडु में चीनी उत्पादन कम रहा। हालांकि, इस अवधि में उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन बढ़कर 67.7 लाख टन पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 61.2 लाख टन रहा था। इस दौरान देश में करीब 505 कारखाने चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed