फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   stock market update sensex nifty fell on monday share stock

शेयर मार्केट: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Mon, 13 Sep 2021 04:00 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 13 Sep 2021 04:00 PM IST
सार

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 127.31 अंक यानी 0.22 फीसदी की फिसलन के साथ 58,177.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं , निफ्टी 13.95 अंक यानी 0.08 फीसदी कमजोर होकर 17,355.30 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
stock market update sensex nifty fell on monday share stock
शेयर बाजार - फोटो : self

विस्तार

वैश्विक स्तर पर पर नकारात्मक रुझानों के बीच  सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को लाल निशान में शेयर बाजार बंद हुआ। कारोबार के आखिरी पल में सेसेंक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। हालांकि, मिड और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त देखने को मिली। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.26 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.78 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 127.31 अंक यानी 0.22 फीसदी की फिसलन के साथ 58,177.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं , निफ्टी 13.95 अंक यानी 0.08 फीसदी कमजोर होकर 17,355.30 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


आज के कारोबार में कोल इंडिया, हिंडालको, भारती एयरटेल, टीसीएस निफ्टी के टॉप गेनर में शामिल हुए, जबकि रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई लाइफ और एचडीएफसी बैंक निफ्टी के टॉप लूजर रहे।
विज्ञापन


गिरावट के साथ शुरू हुआ बाजार
आज घरेलू मार्केट में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसेक्स 145.62 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 58,159.74 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी 46.45 अंक यानी 0.27 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,322.80 के स्तर पर ओपन हुआ। दिनभर शेयर बाजार पर कमजोर ग्लोबल संकेतों का साया साफ दिखा। सिंगापुरियन एक्सचेंज पर एसजीएक्स निफ्टी में फिसलन देखी गई, जिसके चलते अनुमान के मुताबिक ही मार्केट में बिकवाली दिखी। हालांकि, बैंकिंग शेयरों पर बिकवाली का दबाव जरूर दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के पाम ऑयल, सोया ऑयल और सनफ्लावर ऑयल पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने की घोषणा से पतंजलि की कंपनी रुचि सोया के स्टॉक्स में सोमवार को 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। देश में बड़ी एडिबल ऑयल कंपनियों में शामिल रुचि सोया को पतंजलि ने 2019 में लगभग 4,350 करोड़ रुपये में खरीदा था।


यस बैंक के शेयरों में 49 फीसदी की गिरावट
बाजार में आज फिर से यस बैंक के शेयर में गिरावट आई। यस बैंक के शेयर पिछले 6 महीनों में 49% तक गिर चुके हैं। 11 दिसंबर 2019 को यस बैंक के शेयरों ने एक साल में सबसे ऊपर पहुंचा था। इस दौरान लार्जकैप और मिड कैप बैंकिंग शेयरों में रैली आई, लेकिन यस बैंक के शेयर 49% तक टूटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed