फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   stock market is closed Today on occasion of Republic Day 26 January know here all holiday in 2022

Stock Market Holiday 2022: आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर शेयर बाजार बंद, यहां जानें इस साल किस-किस दिन नहीं होगा कारोबार

Wed, 26 Jan 2022 03:08 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 26 Jan 2022 03:08 PM IST
सार

Stock Market Holiday List 2022: शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार नहीं हुआ, दरअसल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पहला स्टॉक मार्केट हॉलिडे होने के चलते बंदी रही। बीएसई की वेबसाइट के अनुसार, साल 2022 की बात करें तो इस साल अंतिम स्टॉक मार्केट हॉलिडे 8 नवंबर 2022 को गुरुनानक जयंती के अवसर पर होगा।  

 

विज्ञापन
stock market is closed Today on occasion of Republic Day 26 January know here all holiday in 2022
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार नहीं हुआ, दरअसल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पहला स्टॉक मार्केट हॉलिडे होने के चलते बंदी रही। बीएसई की वेबसाइट के अनुसार, साल 2022 की बात करें तो इस साल कुल 13 दिन शेयर बाजार में अवकाश रहेगा। इस साल का अंतिम स्टॉक मार्केट हॉलिडे 8 नवंबर 2022 को गुरुनानक जयंती के अवसर पर होगा।  

विज्ञापन


इस साल 13 दिन रहेगा अवकाश
भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा घोषित की गईं साल 2022 में शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची के अनुसार, सप्ताह में पड़ने वाले शनिवार और रविवार को छोड़कर, एनएसई और बीएसई में ट्रेडिंग पूरे साल में 13 दिन नहीं होगी। इन दिनों में स्टॉक मार्केट छुट्टियों के कारण इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में कोई ट्रेड नहीं होगा। 2022 में पहला स्टॉक मार्केट हॉलिडे 26 जनवरी के बाद फरवरी के महीने में शेयर बाजार में कोई छुट्टी नहीं होगी, जबकि अगले माह मार्च में महाशिवरात्रि और होली के लिए की छुट्टी क्रमशः 1 और 18 मार्च को पड़ेगी। 
विज्ञापन


अप्रैल में होगा सबसे लंबा अवकाश
अप्रैल के महीने में शेयर बाजार की दो छुट्टियां होंगी। इनमें महावीर जयंती/डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को कारोबार नहीं होगा, जबकि इसके अगले दिन 15 अप्रैल 2022 को गुड फ्राइडे के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा। गौरतलब है कि 14 और 15 अप्रैल क्रमश: गुरुवार और शुक्रवार होने के कारण अप्रैल में सबसे ज्यादा दिन के लिए बाजार बंद रहेगा।  यह सबसे बड़ा इसलिए होगा क्योंकि 16 और 17 अप्रैल को शनिवार और रविवार होगा। यानी अप्रैल में पूरे चार दिन शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर-अक्तूबर में तीन-तीन छुट्टियां
मई महीने की बात करें तो ईद-उल-फितर (रमजान ईद) के लिए भारतीय शेयर बाजार 3 मई 2022 को अवकाश रहेगा। इस महीने में यह एकमात्र शेयर बाजार की छुट्टी होगी। इसके अलावा भारतीय शेयर बाजार में अगस्त और अक्तूबर के महीने में तीन-तीन छुट्टियां होंगी। सूची पर नजर डालें तो अगस्त 2022 में, मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस और गणेश चतुर्थी त्योहारों के लिए क्रमशः 9, 15 और 31 अगस्त को शेयर बाजार की छुट्टियां होगीं, जबकि इसी तरह, अक्तूबर 2022 के महीने में 5, 24 और 26 तारीख को क्रमशः दशहरा, दीवाली लक्ष्मी पूजन और दिवाली बलिप्रतिपदा त्योहारों के लिए तीन दिन के लिए शेयर बाजार में काम-काज नहीं होगा। 


इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग 24 अक्तूबर को होगी
मुहूर्त ट्रेडिंग 24 अक्टूबर 2022 (दिवाली-लक्ष्मी पूजन) के दिन होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग 2022 का समय बाद में अधिसूचित किया जाएगा। इसके बाद नवंबर 2022 के महीने में, 8 नवंबर को गुरुनानक जयंती उत्सव के लिए सिर्फ एक शेयर बाजार की छुट्टी होगी। जैसा कि ऊपर बताया गया है, यह वर्ष 2022 में पड़ने वाला आखिरी शेयर बाजार अवकाश (स्टॉक मार्केट हॉलिडे) होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed