फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   apply online color voter id card easily by sitting at your home or office

घर बैठे बनवा सकते हैं कलर वोटर आईडी कार्ड, यह है प्रोसेस

Tue, 20 Nov 2018 01:09 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Nov 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
apply online color voter id card easily by sitting at your home or office
voter id
देश में लोकसभा चुनाव आने में अब काफी कम समय बचा है। मई 2019 के पहले हफ्ते तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। इससे पहले दिसंबर महीने के आखिर में वोटर लिस्ट का अपडेशन करने का कार्य भी शुरू हो जाएगा। चुनाव के दौरान वोट डालने के लिए दो चीजें महत्वपूर्ण होती हैं--पहला वोटर आईडी कार्ड और दूसरा वोटर लिस्ट में नाम। अगर दोनों में से कोई भी एक चीज नहीं है तो आप वोट नहीं दे सकते हैं। 
विज्ञापन


अब आप आसानी से अपना कलर वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। घर या फिर ऑफिस बैठे लैपटॉप अथवा डेस्कटॉप की मदद से ऐसा किया जा सकता है। आगे हम आपको वो स्टेप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से ऐसा कर सकेंगे। 
विज्ञापन



रजिस्ट्रेशन से करें शुरुआत
 
वोटर आईडी कार्ड बनवाने से पहले आपके पास पर्सनल ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए, जिससे चुनाव आयोग को आपसे संपर्क करने में आसानी हो। कभी भी ऑफिस की मेल-आईडी आप ना दें। आपको चुनाव आयोग की वेबसाइट http://www.nvsp.in पर जाना होगा। यहां न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलर पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ करें अपलोड

apply online color voter id card easily by sitting at your home or office

ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिस पर आप अपनी सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें। वोटर आईडी कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इसलिए कोई भी गलत जानकारी भरने से बचें। गलत जानकारी देने पर चुनाव आयोग आपको जेल भी भेज सकता है। इसमें आपको अपनी कलर पासपोर्ट साइज फोटो जो कि व्हाइट बैकग्राउंड में होनी चाहिए वो भी अपलोड करनी होगी।

जानकारी को कर सकते हैं चेंज
 
फॉर्म सेव करने के बाद आप इसको सबमिट करेंगे। सबमिट करने के 15 दिन तक आप अपनी डिटेल्स में चेंज कर सकते हैं। आप अपने वोटर आईडी कार्ड का स्टेटस भी ऑनलाइन चेक भी कर सकते हैं।

एक माह में मिलेगा वोटर आईडी कार्ड

apply online color voter id card easily by sitting at your home or office

 जानकारी देने के बाद चुनाव आयोग की तरफ से नियुक्त आपके एरिया का बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) आपके घर पर आएगा और जिन डॉक्यूमेंट्स को आपने अपलोड किया है उनको चेक करेगा और इन डॉक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी को वेरिफाई करने के लिए ले जाएगा। इसके बाद एक माह के अंदर पोस्ट द्वारा आपके घर पर वोटर आईडी कार्ड पहुंच जाएगा।

इन डॉक्यूमेंट्स को करना होगा अपलोड
 
वोटर आईडी कार्ड के लिए आपको एड्रेस प्रूफ और आईडी प्रूफ में अलग-अलग डॉक्यूमेंट्स की कॉपी अपलोड करनी पड़ेगी। इसके लिए आप पासपोर्ट, दसवीं की मार्कशीट, बर्थ सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, फोन/पानी/बिजली/गैस का बिल, इनकम टैक्स का फॉर्म 16 आदि में से किन्हीं दो डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed