फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   stay alert before taking auto loan during festive season know bank offers in details

Loan: ऑटो लोन लेने वालों को छूट दे रहे बैंक, डीलर भी कर रहे ऑफर की पेशकश; कर्ज लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 14 Oct 2024 04:55 AM IST
दीपक कुमार शर्मा कालीचरण, अमर उजाला
कालीचरण, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 14 Oct 2024 04:55 AM IST
सार

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) के उपाध्यक्ष साईं गिरधर का कहना है कि यह त्योहारी सीजन कार खरीदने का अच्छा मौका है क्योंकि डीलरों के पास 79,000 करोड़ रुपये के 7.9 लाख वाहनों का स्टॉक पड़ा है। आप भी त्योहारी सीजन में नई कार खरीदना चाहते हैं तो ऑटो लोन लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखें।

विज्ञापन
stay alert  before taking auto loan during festive season know bank offers in details
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन में कारों की रिकॉर्ड बिक्री का अनुमान है। डीलरों ने भी इसके लिए खास तैयारियां की हैं। वे खरीदारों को कार के मॉडल के अनुसार छूट और विभिन्न प्रकार के ऑफर पेश कर रहे हैं। बैंक भी ऑटो लोन पर विभिन्न प्रकार की रियायत दे रहे हैं। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) के उपाध्यक्ष साईं गिरधर का कहना है कि यह त्योहारी सीजन कार खरीदने का अच्छा मौका है क्योंकि डीलरों के पास 79,000 करोड़ रुपये के 7.9 लाख वाहनों का स्टॉक पड़ा है। आप भी त्योहारी सीजन में नई कार खरीदना चाहते हैं तो ऑटो लोन लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखें।

विज्ञापन


क्रेडिट स्कोर जरूर देखें
कार लोन लेने से पहले क्रेडिट स्कोर की जांच जरूर करें। इसे देखने के बाद ही बैंक तय करते हैं कि किस खरीदार को कितने ब्याज पर कर्ज देना है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आपको कम ब्याज पर आसानी से कार लोन मिल जाएगा। आमतौर पर क्रेडिट स्कोर 750 से कम नहीं होना चाहिए। हालांकि, इससे कम क्रेडिट स्कोर पर भी कुछ बैंक व वित्तीय संस्थान ग्राहकों की प्रोफाइल के आधार पर कार लोन ऑफर करते हैं।
विज्ञापन


ब्याज दर की तुलना करें

  • विभिन्न बैंक ग्राहकों की प्रोफाइल और पुनर्भुगतान क्षमता को देखते हुए अलग-अलग ब्याज दर पर कार लोन ऑफर करते हैं। इसलिए, कार लोन लेने से पहले सभी बैंकों की ब्याज दर की तुलना जरूर करें।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जिस बैंक की ब्याज दर सबसे कम हो, उसी से कर्ज लें। बैंक दो तरह से कर्ज देते हैं...फिक्स्ड दर और फ्लोटिंग दर पर। कर्ज लेते समय इनका भी ध्यान रखें।

फिक्स्ड व फ्लोटिंग दर में अंतर
फिक्स्ड दर: इसमें ब्याज दर अधिक होती है। पूरी कर्ज अवधि के लिए ईएमआई एक समान होती है। जोखिम कम होता है। इसमें कर्ज अवधि तीन से 10 साल होती है। खास बात है कि एक समान ईएमआई की वजह से मासिक बजट बनाना आसान होता है।


फ्लोटिंग दर: इसमें ब्याज दर कम होती है। पूरी कर्ज अवधि के दौरान ईएमआई बदलती रहती है, जिससे बजट बनाने में मुश्किल आती है। इसमें जोखिम अधिक होता है। इसमें कर्ज भुगतान अवधि 20 से 30 साल होती है। 

सर्विस टैक्स के बारे में पूछें

सर्विस टैक्स ऐसा पहलू है, जिसके बारे में ज्यादातर कार लोन लेने वाले नहीं जानते। यह एक बुनियादी शुल्क है, जो बैंक अपनी सेवा के बदले लेते हैं। कुछ बैंक एकमुश्त राशि के रूप में सर्विस टैक्स लेते हैं, जबकि कुछ सालाना चार्ज करते हैं। इसलिए, कार लोन के लिए सर्विस टैक्स देने की बैंक की शर्त से सहमत होने से पहले पूछें कि कितनी बार टैक्स देना होगा। -आदिल शेट्टी, सीईओ, बैंक बाजार


कर्ज की दर 8.70% से शुरू  

बैंक ब्याज दर (%)
केनरा बैंक 8.70
यूनियन बैंक 8.70
बैंक ऑफ इंडिया 8.85
एसबीआई 9.05
आईसीआईसीआई 9.10
एक्सिस बैंक 9.30
एचडीएफसी बैंक 9.40
(आंकड़े 13 अक्तूबर तक के)
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed