{"_id":"661d1d984170e2f9460c0a9c","slug":"stalin-says-gst-exploitative-stalin-news-and-updates-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: सीएम स्टालिन ने जीएसटी की वसूली को बताया गरीबों का शोषण, पूछा- क्या सेल्फी लेने पर भी टैक्स लगेगा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Tamil Nadu: सीएम स्टालिन ने जीएसटी की वसूली को बताया गरीबों का शोषण, पूछा- क्या सेल्फी लेने पर भी टैक्स लगेगा
Mon, 15 Apr 2024 05:59 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:59 PM IST
सार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा है कि रेस्टोरेंट में खाने के बिल में जीएसटी का हिस्सा देखने के बाद मिडिल क्लास के परिवारों को इस गब्बर सिंह टैक्स पर रोना पड़ता है। उन्होंने सवाल किया है कि आगे क्या सेल्फी लेने पर भी जीएसटी लागू होगा?
विज्ञापन
एमके स्टालिन
- फोटो : ANI
विस्तार
डीएमके के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जीएसटी को गरीबों का 'शोषक' करार सवाल किया है कि क्या 'सेल्फी लेना' भी अब कराधान के दायरे में आएगा। स्टालिन ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में आश्चर्य जताते हुए कहा कि होटल से लेकर दोपहिया वाहन की मरम्मत तक हर चीज पर जीएसटी अधिनियम के तहत कर लगाया जाता है। रेस्टोरेंट में खाने के बिल में जीएसटी का हिस्सा देखने के बाद मिडिल क्लास के परिवारों को इस गब्बर सिंह टैक्स पर रोना पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल किया, "आगे क्या सेल्फी लेने पर भी जीएसटी लागू होगा? क्या भाजपा (शासन) गरीबों के लिए दया नहीं दिखा सकती जिसने कॉरपोरेट्स के 1.45 लाख करोड़ रुपये का टैक्स माफ कर दिया?"
विज्ञापन
जीएसटी के तहत संग्रह का लगभग 64 प्रतिशत आम लोगों से आता है; इनमें से 33 प्रतिशत मध्यम वर्ग से हैं और इसमें केवल तीन प्रतिशत की भागीदारी बहुत ज्यादा समृद्ध लोगों की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि गरीबों के इस ''शोषण'' को रोकने के लिए इस बार इंडिया गठबंधन को वोट करें।
विज्ञापन