Sri Lanka: 3.5 बिलियन डॉलर की योजनाओं पर हो रहा काम, मदद बंद करने की खबरों पर भारतीय उच्चायोग ने दिया जवाब
Sri Lanka: कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग की ओर से श्रीलंका में आगे मदद जारी नहीं रखने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी गई है। उच्चयोग ने ट्वीट कर कहा है कि भारत आर्थिक संकट से जूझ रहे देश में लगभग 3.5 बिलियन डॉलर की योजनाओं पर काम कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर कहा है कि भारत ने श्रीलंका के लोगों के सामने आई कठिनाइयों को दूर करने के लिए इस वर्ष लगभग चार बिलियन अमेरिकी डॉलर की अभूतपूर्व द्विपक्षीय सहायता प्रदान की है।
इसके साथ ही कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग की ओर से एक के बाद एक किए गए ट्वीट में यह भी कहा गया है कि भारत ने श्रीलंका में मदद के लिए द्विपक्षीय और बहुपक्षीय भागीदारी की भी वकालत की है। इससे श्रीलंका में मौजूदा समय में जारी आर्थिक कठिनाइयों से निपटने में मदद मिलेगी। ट्वीट में कहा गया है कि हमारी ओर से द्विपक्षीय सहयोग के रूप में श्रीलंका में 3.5 बिलियन डॉलर की योजनाओं पर काम जारी है।
कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग की ओर से ये ट्वीट उन मीडिया रिपोर्ट्स के सामने के बाद किए गए हैं जिनमें कहा गया है कि भारत अब श्रीलंका में आर्थिक मदद करना जारी नहीं रखेगा।