फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sri Lanka implements free tourist visas to nationals from India and six other countries

Sri Lanka: श्रीलंका ने भारतीयों को निःशुल्क पर्यटक वीजा देने का किया एलान, इन छह देशों को भी मिलेगी सुविधा

Tue, 28 Nov 2023 06:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 28 Nov 2023 06:07 PM IST
सार

भारत, चीन, रूस, मलयेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों को मुफ्त पर्यटक वीजा जारी करने के फैसले को श्रीलंका सरकार की कैबिनेट के अक्तूबर महीने में मंजूरी दी थी। अब प्रवासी विभाग की ओर से इसका एलान कर दिया गया है।

विज्ञापन
Sri Lanka implements free tourist visas to nationals from India and six other countries
श्रीलंका का झंडा - फोटो : Social Media

विस्तार

श्रीलंका ने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय पर्यटकों को तत्काल प्रभाव से नि:शुल्क पर्यटक वीजा देने की घोषणा की है। श्रीलंका सरकार के प्रवासी विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है। यह सुविधा अक्टूबर में भारत, चीन, रूस, मलयेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों को मुफ्त पर्यटक वीजा जारी करने के कैबिनेट के फैसले के बाद आई है।

विज्ञापन


घोषणा में कहा गया है कि पहले 30 दिनों के लिए मुफ्त वीजा की पेशकश करने की पायलट परियोजना 31 मार्च, 2024 तक लागू रहेगी। यात्रियों को श्रीलंका आने पर दोहरी प्रवेश स्थिति दी जाएगी और वीजा की वैधता द्वीप राष्ट्र में 30 दिनों के प्रवास तक सीमित होगी। भारत पारंपरिक रूप से श्रीलंका का शीर्ष इनबाउंड पर्यटन बाजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed