फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sri Lanka central bank reduces interest rates for second time in month to ease pressures on financial markets

Sri Lanka: श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने एक बार फिर घटाई ब्याज दर; जानें इसके पीछे की वजह

Thu, 06 Jul 2023 08:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Jul 2023 08:26 PM IST
सार

केंद्रीय बैंक ने बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से कहा है कि वे ब्याज दर में की गई बड़ी कटौती के लाभ को लोगों और कॉरपोरेट क्षेत्र तक पहुंचाएं। लगभग एक महीने में केंद्रीय बैंक ने दूसरी बार ब्याज दर में कटौती की है।

विज्ञापन
Sri Lanka central bank reduces interest rates for second time in month to ease pressures on financial markets
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को ब्याज दर घटाने की घोषणा कर दी। केंद्रीय बैंक के इस कदम का मकसद नकदी संकट से जूझ रहे देश की अर्थव्यवस्था को संभालना है। इससे अर्थव्यवस्था को उसकी क्षमता तक पहुंचने में मदद करने और वित्तीय दबाव को कम करने की कवायद माना जा रहा है।

विज्ञापन


सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका के मुताबिक, जमा सुविधा दर के दो फीसदी घटाकर 11 और ऋण दरों को दो प्रतिशत घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका उद्देश्य अर्थव्यवस्था को अपनी क्षमता तक पहुंचने में सक्षम बनाना है। इसके जरिए वित्तीय बाजारों में दबाव को कम करते हुए मध्यम अवधि में मुद्रास्फीति को एक अंक में रखने की कोशिश की जाएगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय बैंक ने बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से कहा है कि वे ब्याज दर में की गई बड़ी कटौती के लाभ को लोगों और कॉरपोरेट क्षेत्र तक पहुंचाएं। लगभग एक महीने में केंद्रीय बैंक ने दूसरी बार ब्याज दर में कटौती की है। जून की शुरुआत में भी तीन साल में पहली बार केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर घटाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed