फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Spotify layoffs: Music streaming giant to cut 17% workforce, says CEO Daniel Ek

Spotify Layoffs: स्पॉटिफाई से 1500 लोगों की होगी छंटनी; कंपनी के सीईओ ने किया एलान, बताया ये कारण

Mon, 04 Dec 2023 03:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 04 Dec 2023 03:32 PM IST
सार

Spotify Layoffs: स्पॉटिफाई में 17 प्रतिशत कर्मचारियों की कटौती का मतलब है कि करीब 1500 कर्मचारी बाहर हो जाएंगे। इससे पहले स्पॉटिफाई ने जनवरी में 600 कर्मचारियों की छंटनी की थी, इसके बाद जून में 200 कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया था।

विज्ञापन
Spotify layoffs: Music streaming giant to cut 17% workforce, says CEO Daniel Ek
स्पाटिफाई।

विस्तार

म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई ने अपने कर्मचारियों की संख्या में 17 प्रतिशत की कटौती का एलान किया है। माना जा रहा है कि कंपनी के इस फैसले से करीब 1500 लोग प्रभावित होंगे। कंपनी के सीईओ डेनियल एक ने कहा कि ये छंटनी स्पॉटिफाई को "सही आकार" में लाने और भविष्य के लक्ष्यों हासिल करने की योजना से जुड़ा है। कंपनी के सीईओ ने कहा कि आर्थिक विकास नाटकीय रूप से धीमा हो गया है और पूंजी अधिक महंगी हो गई है।

विज्ञापन


सीईओ ने कहा, "स्पॉटिफाई को हमारे भविष्य के लक्ष्यों के अनुसार ढालने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं मैंने कंपनी के कर्मचारियों में 17% की कटौती करने का कठिन निर्णय लिया है। उन्होंने कहा मैं मानता हूं कि फैसला कई ऐसे लोगों को प्रभावित करेगा जिन्होंने मूल्यवान योगदान दिया है। सच कहूं तो कई स्मार्ट, प्रतिभाशाली और कड़ी मेहनत करने वाले लोग हमें छोड़कर चले जाएंगे।"
विज्ञापन


स्पॉटिफाई में 17 प्रतिशत कर्मचारियों की कटौती का मतलब है कि करीब 1500 कर्मचारी बाहर हो जाएंगे। इससे पहले स्पॉटिफाई ने जनवरी में 600 कर्मचारियों की छंटनी की थी, इसके बाद जून में 200 कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया था। कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में, डैनियल एक ने कहा कि उन्हें आमने-सामने बातचीत के लिए एचआर से दो घंटे के भीतर एक कैलेंडर निमंत्रण प्राप्त होगा। ये बैठकें मंगलवार को दिन के अंत से पहले होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पॉटिफाई स्थानीय नोटिस अवधि की आवश्यकता के आधार पर निकले जाने वाले कर्मचारियों को पांच महीने का भुगतान करेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को अप्रयुक्त अवकाश का भी भुगतान किया जाएगा। स्पॉटिफाई सेवरेंस अवधि यानी पांच महीने तक कर्मचारियों के स्वास्थ्य देखभाल को कवर करना जारी रखेगा। निकाले गए सभी कर्मचारी दो महीने के लिए आउटप्लेसमेंट सेवाओं के लिए पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed