फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Split of 108 year old Hinduja Group running IndusInd Bank and Ashok Leyland this month, know details

Hinduja Group: 108 साल पुराने हिंदुजा ग्रुप का बंटवारा इसी महीने, जानें किन-किन ब्रांड में करते हैं डील

Wed, 16 Nov 2022 02:05 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 16 Nov 2022 02:05 PM IST
सार

Split: सूत्रों के अनुसार इसी आधार पर इसी महीने यानी नवंबर में ही पारिवारिक बिजनेस के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। अगर नवंबर महीने में बंटवारा फाइनल नहीं किया गया तो एक बार फिर यह मामला अदालत तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
Split of 108 year old Hinduja Group running IndusInd Bank and Ashok Leyland this month, know details
हिंदुजा ब्रदर्स - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटेन के सबसे अमीर कारोबारी घरानों में एक हिदुजा परिवार की राहें अब जुदा होने वाली है। दरअसल, 108 वर्ष पुराने हिंदुजा ग्रुप के बंटवारे की डेडलाइन तय हो गई है। ग्रुप का कुल नेट वर्थ 14 अरब डॉलर है। हिंदुआ भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। हिंदुजा बंधुओं में सबसे बड़े 86 वर्षीय श्रीचंद हिंदुजा के वकीलों हाल ही लंदन की एक अदालत को बताया है कि परिवार 2014 के एक आपसी करार को समाप्त करने के लिए सहमत हाे गया है। इस बाबत परिवार के बीच समझौता बीते 30 जून 2022 को हुआ था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बंटवारे के लिए नवंबर महीने की डेडलाइन तय 
सूत्रों के अनुसार इसी आधार पर इसी महीने यानी नवंबर में ही पारिवारिक बिजनेस के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। अगर नवंबर महीने में बंटवारा फाइनल नहीं किया गया तो एक बार फिर यह मामला अदालत तक पहुंच सकता है। हिंदुजा ग्रुप के पास दर्जनों कंपनियों का स्वामित्व है, जिनमें से छह लिस्टेड कंपनियां हैं। भारत में बैंकिंग कारोबार से जुड़े इंडसइंड बैंक का स्वामित्व भी हिंदुजा ग्रुप के पास है। इसके अलावे कमर्शियल वाहनों के बड़े निर्माता अशोक लिलैंड नाम की कंपनी का स्वामित्व भी हिंदुजा ग्रुप के ही पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है हिंदुजा परिवार के बीच का विवाद?

Split of 108 year old Hinduja Group running IndusInd Bank and Ashok Leyland this month, know details
hinduja brothers - फोटो : social media

हिंदुजा परिवार के बीच जारी विवाद का कारण 2014 में हुआ एक पारिवारिक समझौता है। समझौते में कहा गया था कि परिवार का सबकुछ प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित है और कुछ भी किसी से भी संबंधित नहीं है। इस समझौते पर परिवार के चारों भाइयों ने हस्ताक्षर किया था। हालांकि, समझौते के कुछ वर्षों बाद ही सबसे बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा की बेटियों शानू और वीनू ने इसे चुनौती दे दी। उसके बाद श्रीचंद हिंदुजा अपने भाइयों जीपी हिंदुजा, पीपी हिंदुजा और एपी हिंदुजा के खिलाफ कोर्ट पहुंच गए। यह मामला समझौते की वैधता से संबंधित था। वहीं दूसरी ओर, तीन छोटे भाइयों की दलील थी कि यह चिट्ठी 100 वर्ष से अधिक पुराने हिंदुजा ग्रुप की उत्तराधिकार की योजना थी। इस पर कानूनी विवाद नवंबर 2019 से चल रहा है। ब्रिटेन के अलावे यूरोप के कई देशों में हिंदुआ ब्रदर्स के बीच इस कानूनी संघर्ष जारी है। इससे परिवार की साख को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है।
 

किन-किन चीजों के कारोबार में है हिंदुजा ग्रुप का दखल?

Split of 108 year old Hinduja Group running IndusInd Bank and Ashok Leyland this month, know details
Ashok Leyland - फोटो : सांकेतिक

देश में ट्रक (कमर्शियल वाहन) बनाने के कारोबार के अलावे हिंदुजा ग्रुप बैंकिंग, केमिकल्स, पावर, मीडिया और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी है। ग्रुप की कंपनियों में ऑटो कंपनी अशोक लीलैंड और इंडसइंड जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं। 14 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ हिंदुजा ग्रुप ब्रिटेन का सबसे कारोबारी परिवार है। ग्रुप का कारोबार दुनिया के 38 देशों तक फैला है। कंपनी के पेरोल पर करीब 1.5 लाख कर्मचारी है। हिंदुजा ग्रुप की स्थापना वर्ष 1914 में श्रीचंद परमानंद ने अविभाजित भारत के सिंध प्रांत में की थी। यह समहू कभी कमोडडिटी-ट्रेडिंग फर्म के रूप में कारोबार करता था। लेकिन श्रीचंद और उनके भाइयों ने अपने कुशल प्रबंधन से लगातार अपने कारोबार को दूसरे क्षेत्रों में विस्तारित किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed